फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 2 की मौत और पांच घायल, छात्रों में दहशत

Published : Apr 18, 2025, 08:03 AM IST
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत

सार

US Shooting: फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे कैंपस को बंद कर दिया गया है। 

US Shooting: फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में एक गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। यह हमला एक स्थानीय डिप्टी शेरिफ के बेटे ने अपनी पुरानी सर्विस पिस्तौल से किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फ्लोरिडा के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। हमलावर, जिसे फीनिक्स इकिनर के नाम से पहचाना गया है। पहले उसने विश्वविद्यालय में छात्रों पर गोलीबारी की और बाद में उसे स्थानीय पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया।

विश्वविद्यालय के कैम्पस में लगा लॉकडाउन

गोलीबारी के बाद विश्वविद्यालय के कैम्पस में लॉकडाउन लगा दिया गया है और छात्रों को सुरक्षित स्थान पर रहने का आदेश दिया गया। 

विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द

सावधानी के तौर पर विश्वविद्यालय की सभी कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन लोगों से, जो कैंपस में नहीं थे, साफ तौर पर कहा कि वे वहां न जाएं और इलाके से दूर रहें। किसी को भी मदद की जरूरत हो तो 911 पर कॉल करें या फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की पुलिस से संपर्क करें। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, "हमारी प्रार्थनाएं एफएसयू परिवार के साथ हैं। राज्य की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।"

यह भी पढ़ें: दाऊदी बोहरा समुदाय ने की PM मोदी से मुलाकात, वक्फ संशोधन कानून पर जताया आभार

पूरे विश्वविद्यालय में आपातकालीन अलर्ट जारी

घटना के बाद पूरे विश्वविद्यालय में आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया। छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को निर्देश दिया गया कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें। पहले अलर्ट संदेश में कहा गया, "पुलिस घटनास्थल पर है या कुछ ही देर में पहुंचने वाली है। सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें और उनके पास न जाएं।" बाद के संदेशों में भी यही निर्देश दोहराए गए कि सभी लोग अगली सूचना तक अंदर ही रहें।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi In Europe: TATA और ASML की वो एक सीक्रेट डील जिसने उड़ा दी चीन-ताइवान की नींद!
Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट