Taliban का दो तिहाई अफगानिस्तान पर कब्जा; मीडिया संस्थान बंद कराए; काबुल से अब सिर्फ 80 किमी दूर है

Published : Aug 13, 2021, 01:30 PM ISTUpdated : Aug 13, 2021, 01:44 PM IST
Taliban का दो तिहाई अफगानिस्तान पर कब्जा; मीडिया संस्थान बंद कराए; काबुल से अब सिर्फ 80 किमी दूर है

सार

अफगानिस्तान में Taliban तेजी से कब्जा करता जा रहा है। 34 में से 12 प्रांतों की राजधानियां उसने कब्जा ली हैं। कंधार में भी तालिबान पहुंच चुका है। हालांकि अभी काबुल दूर है।

काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान तेजी से अपना कब्जा करता जा रहा है। अफगान सैनिक उसके आगे नहीं टिक पा रहे हैं। तालिबान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के दूसरे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया। है। तालिबान ने पिछले 1 हफ्ते की लड़ाई में 34 प्रांतों में से 12 की राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

काबुल से अभी दूर है तालिबान
तालिबान अब तक कंधार, हेरात, गजनी, कुंदुज, तकहर, बदख्शन, समनगन, निमरुज, फराह, जब्जजान, बगलान और सर-ए-पुल प्रांतों पर कब्जा कर चुका है। अब सिर्फ मजार-ए-शरीफ और काबुल ही उसके कब्जे से बचे हुए हैं।

मीडिया संस्थान बंद कराए
इस बीच खबर है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में 90 मीडिया संस्थान बंद करा दिए हैं। ऐसा पत्रकारों ने दावा किया है। भारत और अमेरिका दोनों ही अफगानिस्तान में फंसे अपने लोगों को निकालने के लिए फिक्रमंद है। भारत ने फिर से एडवाइजरी जारी करके कहा है कि उड़ाने बंद होने से पहले वहां से नागरिकों को निकाला जाए। इससे पहले भारतीय दूतावास ने 29 जून, 24 जुलाई और 10 अगस्त को भी एडवाइजरी जारी की थी।

अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अमेरिका ने भेजे 3000 सैनिक
इस बीच अमेरिका ने काबुल में फंसे अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को निकालने के लिए 3000 सैनिकों को भेजने की बात कही है। वहीं, ब्रिटेन के नागरिकों को बाहर निकालने के लिए 600 सैनिक अलग से भेज रहा है।

तालिबान कर रहा ये दावा भी
पश्चिमी घोर प्रांत में प्रांतीय परिषद के प्रमुख फ़ज़ल हक एहसान ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान प्रांतीय राजधानी फ़िरोज़ कोह में घुस गए थे और शहर के अंदर लड़ाई चल रही थी। इस बीच, तालिबान ने पश्चिमी बदगीस प्रांत की राजधानी काला-ए-नव पर कब्जा करने का दावा किया है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। तालिबान काबुल के दक्षिण में लोगार प्रांत में भी आगे बढ़ रहे हैं, जहां उन्होंने प्रांतीय राजधानी पुली-ए-आलिम में पुलिस मुख्यालय और साथ ही पास की एक जेल पर कब्जा करने का दावा किया है। यह शहर काबुल से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण में है। अफगानिस्तान में वर्षों से तालिबान और सरकारी सेना के बीच संघर्ष चला आ रहा है। अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान की ताकत बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे वो अफगानिस्तान पर कब्जा करता जा रहा है। तालिबान जिस तरह से शासन करता है, वो सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।

फोटो क्रेडिट: AP/Gulabuddin Amiri

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान में नर्क हुई महिलाओं की जिंदगीः किसी ने छत से कूदकर दे दी जान-कोई प्रेग्नेंसी में भागा
तालिबान से बचकर निकला पूर्व उप राष्ट्रपति का बेटा; काबुल बचा सकते हैं, तो बचा लें, 90 दिन और...
तालिबान का गजनी कब्जा के बाद अब राजधानी काबुल पर नजर, सरकार ने दिया सत्ता में साझेदारी का ऑफर
दोजख से कम नहीं बचा अफगानिस्तान; जो भारतीय छोड़ना चाहते हैं ये देश, वे तुरंत करें संपर्क

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ खत्म होगा? 3 अमेरिकी सांसदों का चौंकाने वाला प्रस्ताव
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स कब लौटेंगे इंडिया? पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट