अफगानिस्तान में फिदायीन हमला: डिप्टी गवर्नर के अंतिम संस्कार के वक्त हुआ अटैक, कई दर्जन मौत

Published : Jun 08, 2023, 04:49 PM ISTUpdated : Jun 09, 2023, 12:54 AM IST
SAS Fighters, SAS Fighters Training, Kabul Blast, Kabul Blast UK, Revenge of Kabul Blast, British soldiers in Afghanistan, IS in Afghanistan, ISIS-K, Taliban in Kabul, Taliban brutality, Taliban Latest News

सार

हमला बदख्शन राज्य की राजधानी फैजाबाद में किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान ने लिया है।

Afghanistan Fidaiyin attack: अफगानिस्तान में फिदायीन हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को एक और हमले ने दर्जनों लोगों की जान ले ली है। यह हमला उस वक्त हुआ जब बदख्शन राज्य के फैजाबाद में डिप्टी गवर्नर के निधन के बाद उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा था। हमले के बाद घायलों से अस्पताल पट गए हैं। अस्पताल के इंचार्ज ने बताया कि 16 डेड बॉडीज भी रिसीव हो चुकी हैं। मौतों की संख्या अभी काफी अधिक होने की आशंका है। हमला बदख्शन राज्य की राजधानी फैजाबाद में किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान ने लिया है।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने फिदायीन हमले की पुष्टि की

आंतरिक मंत्रालय ने फैजाबाद में हुए फिदायीन हमले की पुष्टि करते हुए इसकी निंदा की है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 16 लोग मारे गए। इस हमले में 30 से अधिक घायल हो गए। ऐसे क्रूरतापूर्ण हमले की सरकार ने निंदा की है।

आत्मघाती हमले में मारे गए गवर्नर के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे लोग

दरअसल, बदख्शां प्रांत की राजधानी में अफगान कार्यवाहक प्रांतीय गवर्नर निसार अहमद अहमदी की एक आत्मघाती हमले में मारे गए थे। मंगलवार को अहमदी की हत्या की जिम्मेदारी आईएस-खोरासॉन ने ली थी। विस्फोटकों से भरी एक कार को हमलावर ने गवर्नर निसार अहमद अहमदी के काफिले में घुसा दी थी। इस आत्मघाती हमले में गवर्नर अहमदी सहित कई लोग मारे गए थे। कई लोग घायल हुए थे। गुरुवार को अहमदी के अंतिम संस्कार में काफी लोग जुटे हुए थे।

नवाबी मस्जिद में हुआ हमला

आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार का विस्फोट फैजाबाद में नबावी मस्जिद में हुआ। यहां काफी संख्या में लोग आत्मघाती हमले में मारे गए प्रांतीय गवर्नर निसार अहमद अहमदी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ और हर ओर लाशों से बिछ गई। बता दें कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद से देश में सुरक्षा में काफी सुधार की बात कही जा रही है लेकिन लगातार हो रहे आत्मघाती हमलों और बम विस्फोटों से कई सौ जानें जा चुकी है। तालिबान सरकार के लिए इन दिनों इस्लामिक स्टेट-खोरासॉन एक खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:

SHOCKING सिरफिरे ने चाकू से किया हमला: 3 साल के बच्चों को बनाया शिकार, 7 लोग घायल जिसमें 6 बच्चे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पुतिन एयरपोर्ट पर उतरे, PM मोदी ने किया ऐसा स्वागत… रूस हुआ हैरान!
'हाथ मिलाया-गले लगे' PM Modi ने कैसे किया दोस्त पुतिन का ग्रांड वेलकम-Watch Video