Afghanistan की Taliban सरकार का फरमान, पुरुष रिश्तेदार साथ लिए बिना महिलाएं नहीं कर सकतीं लंबी यात्रा

तालिबान ने कहा है कि मध्यम और लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को अकेले सफर करने की इजाजत नहीं होगी। किसी करीबी पुरुष रिश्तेदार का साथ होना अनिवार्य होगा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 12:10 AM IST / Updated: Dec 27 2021, 05:44 AM IST

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) की सत्ता में वापसी के बाद से महिलाओं पर पाबंदी बढ़ती जा रही है। महिलाओं को घर की चाहरदीवारी के भीतर कैद रखने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में तालिबान सरकार ने फरमान जारी किया है कि अब अफगानिस्तान में महिलाएं तभी लंबी यात्रा कर सकेंगी जब उनके साथ कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार हो।

तालिबान ने कहा है कि मध्यम और लंबी दूरी की यात्रा करने वाली महिलाओं को अकेले सफर करने की इजाजत नहीं होगी। किसी करीबी पुरुष रिश्तेदार का साथ होना अनिवार्य होगा। तालिबान के 'सदाचार फैलाने और बुराई रोकने वाले' मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक अकिफ मुहाजिर ने कहा है कि अब 72 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली महिलाओं को उनके किसी पुरुष रिश्तेदार के बिना यात्रा करने की सुविधा नहीं मिलेगी। गाड़ी मालिकों से कहा गया है कि वे अपनी गाड़ियों में हिजाब पहने बिना किसी महिला को बैठने न दें। 

Latest Videos

वाहनों में संगीत बजाने पर रोक
नई गाइडलाइनंस के अनुसार वाहनों में संगीत बनाने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि सत्ता में आने के बाद से ही तालिबान लड़कियों को स्कूल-कॉलेज जाने से मना कर रहा है। कुछ दिन पहले ही अफगानिस्तान के टेलीविजन चैनलों के उन कार्यक्रमों को दिखाने पर रोक लगा दिया गया था, जिसमें महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा महिला न्यूज एंकर को स्कार्फ पहनने के लिए कहा गया था।

तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। दुनिया के देश अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकार हनन पर चिंता जता रहे हैं। तालिबान दुनिया को दिखाने के लिए दावे करता है कि वह महिलाओं की शिक्षा के खिलाफ नहीं है। महिलाओं को काम करने दिया जा रहा है, लेकिन उसका असली रंग दुनिया से छिपा नहीं है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रविवार को कहा है कि वह तालिबान के शासन में रह रही अफगान महिलाओं और लड़कियों के कल्याण को लेकर चिंतित हैं।

 

ये भी पढ़ें

नोबेल पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Nawaz Sharif क्यों ImranKhan की खुदकुशी का कर रहे इंतजार? कठपुतली नेता कहते हुए सेना पर लगाया बड़ा आरोप

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज