महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापस मांगा 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा

Published : Sep 19, 2022, 03:32 PM IST
महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापस मांगा 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा

सार

दक्षिण अफ्रीका ने यूके से 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा मांगा है। ग्रेट स्टार हीरा दुनिया का सबसे बड़ा क्लियर अनकट हीरा है। इसे अफ्रीका के औपनिवेशिक शासकों द्वारा ब्रिटिश शाही परिवार को सौंपा गया था। यह रानी के शाही राजदंड में लगाया गया है।   

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 500 से अधिक विश्व नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बीच ब्रिटिश राज के दौरान उपनिवेश देशों से लाए गए हीरों की वापसी की मांग भी की जा रही है। ये हीरे ब्रिटिश ताज के गहनों में लगाए गए हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका से मांग की गई है कि उसका 500 कैरेट का ग्रेट स्टार हीरा वापस कर दिया जाए। 

ग्रेट स्टार हीरा दुनिया का सबसे बड़ा क्लियर अनकट हीरा है। इसे Cullinan I के रूप में भी जाना जाता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इसे 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खनन किए गए बड़े रत्न से काटा गया था। ग्रेट स्टार को अफ्रीका के औपनिवेशिक शासकों द्वारा ब्रिटिश शाही परिवार को सौंप दिया गया था। इसे रानी के शाही राजदंड में लगाया गया है।

कुलिनन डायमंड तत्काल लौटाए ब्रिटेन
सीएनएन के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के एक्टिविस्ट थंडक्सोलो सबेलो ने कहा है कि कुलिनन डायमंड को तत्काल दक्षिण अफ्रीका को लौटाया जाना चाहिए। हमारे देश और अन्य देशों की संपदा से ब्रिटेन को लाभ हो रहा है। इसका लाभ हमारे लोगों को मिलना चाहिए। हीरा वापस करने की मांग के लिए change.org पर एक ऑनलाइन पेटिशन शुरू की गई है। इस पर 6,000 से अधिक लोगों ने साइन किए हैं।

यह भी पढ़ें- अलविदा महारानी एलिजाबेथ II: आखिर ये सीक्रेट 'रॉयल वॉल्ट' तहखाना क्या है, जहां दफन होते हैं शाही फैमिली के लोग

दक्षिण अफ्रीकी संसद के सदस्य वुयोलवेथु ज़ुंगुला ने ट्वीट किया है कि ब्रिटेन दक्षिण अफ्रीका को हुए नुकसान की भरपाई करे और चुराए गए सभी सोने और हीरे को वापस लौटाए। एबीसी न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा कि 530.2 कैरेट के हीरे को क्रॉस के साथ राजदंड में जोड़ा गया है। यह पवित्र वस्तु है। 1600 के दशक में राज्याभिषेक समारोहों के दौरान इसका इस्तेमाल किया गया था। हीरे को टॉवर ऑफ लंदन के ज्वेल हाउस में रखा गया था।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन की महारानी की मौत पर सच हुई इस लड़की की बात, 2022 को लेकर कीं ये 28 भविष्यवाणी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट
India vs Pakistan Petrol Price: भारत में पेट्रोल ₹97, पाकिस्तान में ₹400 पार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान