Toilets के चलते Air India की फ्लाइट को लेना पड़ा U टर्न, जानें क्यों मची अफरा-तफरी

Published : Mar 10, 2025, 01:00 PM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 01:04 PM IST
Air India

सार

एयर इंडिया की फ्लाइट में 12 में से 11 शौचालय जाम होने के कारण विमान को शिकागो वापस लौटना पड़ा। 300 से अधिक यात्री सिर्फ एक शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर थे। तकनीकी खराबी के कारण विमान 10 घंटे बाद वापस लौटा।

Air India flight U-turn: अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को शौचालय के काम नहीं करने के चलते वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान के कई शौचालय जाम हो गए थे।

विमानन वेबसाइट व्यू फ्रॉम द विंग की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट 216 के साथ यह घटना हुई है। इसके 12 में से 11 शौचालय जाम हो गए थे, जिसके चलते विमान को शिकागो वापस लौटना पड़ा।

सिर्फ 1 शौचालय इस्तेमाल कर पा रहे थे विमान में सवार 300 लोग

रिपोर्ट के अनुसार शिकागो से उड़ान भरने के बाद यात्रियों को शौचालय जाम होने के चलते परेशानी आने लगी थी। कुछ समय बाद स्थिति अफरा-तफरी जैसी हो गई। विमान के उड़ान भरने के करीब 4 घंटे 30 मिनट बाद उसे वापस शिकागो ले जाने का फैसला हुआ। उस समय विमान ग्रीनलैंड के ऊपर था। लौटने में लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगे। 10 घंटे तक यात्री विमान में अजीब हालत में फंसे रहे। विमान में 300 से अधिक लोग सवार थे। इतने लोग सिर्फ एक शौचालय का इस्तेमाल कर पा रहे थे।

एक X यूजर ने विमान में मची अफरा-तफरी की तस्वीरें शेयर कीं है, Asianetnews इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं करता। एयरलाइन ने बताया है कि तकनीकी समस्या के कारण विमान ने करीब पांच घंटे तक हवा में रहने के बाद यू-टर्न लिया।

 

 

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 को तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा। शिकागो में सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतरे। असुविधा को कम करने के लिए उन्हें ठहरने की जगह दी गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।"

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?