Air Traffic : ओमीक्रोन के बावजूद अमेरिका में बढ़े हवाई यात्री, एयरपोर्ट्स पर रोजाना 17 लाख तक पहुंची संख्या

Published : Jan 16, 2022, 05:13 PM ISTUpdated : Jan 16, 2022, 05:16 PM IST
Air Traffic : ओमीक्रोन के बावजूद अमेरिका में बढ़े हवाई यात्री, एयरपोर्ट्स पर रोजाना 17 लाख तक पहुंची संख्या

सार

अमेरिकी ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल से यात्रियों की संख्या की तुलना करें तो यह दोगुने से ज्यादा हो चुकी है। ऐसा तब हो रहा है, जब जनवरी 2021 की तुलना में अभी मामले तीन गुना तक ज्यादा आ रहे हैं।    

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वैरिएंट (Covid 19 New Variant omicron) के बाद अमेरिका में रोजाना आने वाले नए मामलों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी। इसके बाद भी अमेरिकी एयरपोर्ट पहले की अपेक्षा काफी व्यस्त हैं। दो दिन पहले ही यानी 14 जनवरी को अमेरिकी ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने 2019 को इसी दिन से ज्यादा सुरक्षा जांचें कीं। कोविड से पहले 14 जनवरी 2019 को TSA ने 1,605,785 जांचें की थीं, जबकि 14 जनवरी 2022 को TSA ने 1,728,383  जांचें कीं। यह 2019 की तुलना मेंकरीब 8 फीसदी की वृद्धि है। अमेरिकी ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल से यात्रियों की संख्या की तुलना करें तो यह दोगुने से ज्यादा हो चुकी है। ऐसा तब हो रहा है, जब जनवरी 2021 की तुलना में अभी मामले तीन गुना तक ज्यादा आ रहे हैं।  

वैक्सीनेशन तेज होना हवाई यात्री बढ़ने की वजह 
2020 की निराशाजनक स्थिति के बाद यात्री हवाई यात्रा को लेकर काफी हिचकिचा रहे थे, लेकिन 2021 की दूसरी तिमाही में हवाई यातायात में काफी वृद्धि हुई है। हवाई यात्रा बढ़ने के पीछे वैक्सीनेशन तेज होना भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। अमेरिकी परिवहन सुरक्षा प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, महामारी की चपेट में आने के बाद 11 जून के बाद पहली बार एक दिन में 20 लाख TSA सुरक्षा जांच हुईं। इससे पता चलता है कि दूसरी लहर के बाद से ही हवाई यातायात तेजी से बढ़ने लगा था। 

गर्मी में 20 लाख तक प्रतिदिन जांचें हुईं
यहां गर्मी के व्यस्त सीजन के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच का दैनिक आंकड़ा औसत 20 लाख के आसपास रहा। यह 2019 में यात्रियों की औसतन प्रति दिन संख्या से लगभग 500,000 से कम है। दिसंबर की शुरुआत तक, यह अंतर 350,000-400,000 तक रह गया था और छुट्‌टी के दौरान लगभग यही स्थिति बनी रही। 

एक लाख तक रह गई थी यात्रियों की संख्या 
महामारी से पहले अमेरिकी हवाई अड्‌डों से प्रतिदिन औसत 20 लाख से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते रहे हैं। लेकिन अप्रैल 2020 में पहली लहर के दौरान पाबंदियां लगाई गई थीं। इसके बाद यात्रियों का प्रवाह कम होकर 1 लाख तक सीमित रह गया था। अप्रैल 2021 तक यह सुधरते हुए 15 लाख प्रतिदिन तक आ गया था। 2019 में यहां टीएसए ने प्रतिदिन 2. 31 मिलियन (23 लाख) जांच की हैं। 

जनवरी में हवाई यात्रियों का डाटा    
तारीख              2022           2021          2020           2019
1/14/2022    1,728,383    903,039    2,347,075    1,605,758
1/13/2022    1,541,835    803,688    2,242,656    1,886,642
1/12/2022    1,231,419    567,401    1,876,782    1,970,450
1/11/2022    1,125,952    520,117    1,691,205    1,604,862
1/10/2022    1,449,550    708,177    1,992,453    1,959,788
1/9/2022    1,693,518    886,536    2,183,734    1,955,200
1/8/2022    1,449,698    709,444    1,687,974    1,739,642
1/7/2022    1,502,714    772,471    2,072,543    1,733,739
(स्रोत : अमेरिकी ट्रैवल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन )

यह भी पढ़ें
मात्र 977 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका दे रही है रतन टाटा की यह कंपनी, जानिए पूरा ऑफर
Covid Update : तमिलनाडु के स्कूल बंद, परीक्षाएं स्थगित, कर्नाटक में गंभीर बीमार ही अस्पताल में होंगे भर्ती

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?