Alaska Airlines: 16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ी फ्लाइट की खिड़की, खौफ में पैसेंजर्स- देखें वीडियो

Published : Jan 06, 2024, 11:02 AM ISTUpdated : Jan 06, 2024, 11:15 AM IST
alaska airlines

सार

अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की अमेरिका के पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उड़ान के दौरान फ्लाइट की खिड़की हवा में उड़ जाती है। 

Alaska Airlines. अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की अमेरिका के पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उड़ान के दौरान फ्लाइट की खिड़की हवा में उड़ जाती है। इसके बाद फ्लाइट को तत्काल अमेरिकी एयरपोर्ट पर लैंड कराया जाता है।

अमेरिका में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार अलास्का एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1282 को शुक्रवार की रात यानि 5 जनवरी को अमेरिका के पोर्टलैंड इंटरनेशनल पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। कारण यह था मिड एयर फ्लाइट की एक खिड़की टूट गई, जिसकी वजह से एक बच्चे की शर्ट फट गई और पैसेंजर्स में खौफ पैदा हो गया। यह फ्लाइट ओंटोरियो से कैलीफोर्निया की तरफ जा रही थी। जब फ्लाइट 16 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंची, तभी विंडो डैमेज हो गया। इस वजह से जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

 

 

 

 

अलास्का एयरलाइंस ने जारी किया बयान

अलास्का एयरलाइंस ने भी घटना के बाद बयान जारी किया है और सभी यात्रियों, क्रू मेंबर्स की सुरक्षित लैंडिंग की जानकारी दी है। एयरलाइंस ने कहा कि ओंटारियो से उड़ान भरने के बाद समस्या का सामना करना पड़ा और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान मे मौजूद सभी 171 पैसेंजर्स और चालक दल के सभी 6 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। पोर्टलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की गई है। हम घटना की तत्काल जांच कर रहे हैं और जो भी जानकारी मिलेगी, उसे शेयर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Watch Video: जापान में लैंडिंग के समय प्लेन में लगी भयंकर आग, कैसे बचाई गई पैसेंजर्स की जान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?