
Japan Plane Crash. जापान में एक तरफ भूकंप की वजह से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ प्लेन दुर्घटनाओं ने डर बढ़ा दिया है। जापान में हुए एक प्लेन क्रैश की सूचना से जापान में हड़कंप मच गया। लेकिन जिस तरह से जापानी अथॉरिटी ने पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से जापानी एयरलाइंस में फंसे लोगों को प्लेन से बाहर निकाला गया।
2 जनवरी को हुई प्लेन दुर्घटना
जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर भीषण हादसा 2 जनवरी 2024 को हुआ था। यहां जापान एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग करते ही आग लग गई थी। पलक झपकते ही विमान आग के गोले में बदल गया। विमान में करीब 300 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली जिसमें कम से कम पांच लोगों की जान चली गई। हादसा मंगलवार (2 जनवरी) की शाम को हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसमें विमान से उठ रही आग की लपटों को देखा जा सकता था। विमान की खिड़कियों और उसके नीचे से आग की लपटें निकलती दिखीं और रनवे पर भी आग लग गई थी।
हादसे में मारे गए थे 5 लोग
इस हादसे में विमान में सवार यात्री और चालक दल के करीब पांच लोगों की मौत हो गई थी। एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। रिपोर्ट से अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान एयरबस A350 जापान एयरलाइंस का फ्लाइट JL516 है। रनवे पर उसकी टक्कर कोस्टल गार्ड के विमान से हुई थी।
यह भी पढ़ें
जापान: लैंडिंग करते ही आग के गोले में बदला विमान, 300 लोग थे सवार, 5 की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।