जापान के टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय एक विमान में आग लग गई। विमान में करीब 300 लोग सवार थे। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं।

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर भीषण हादसा हुआ है। यहां जापान एयरलाइंस के एक विमान में लैंडिंग करते ही आग लग गई। पलक झपकते ही विमान आग के गोले में बदल गया। विमान में करीब 300 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। हादसा में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसा मंगलवार शाम को हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें विमान से उठ रही आग की लपटों को देखा जा सकता है। विमान की खिड़कियों और उसके नीचे से आग की लपटें निकल रही थीं। रनवे पर भी आग लगी हुई थी।

Scroll to load tweet…

इस हादसे में विमान में सवार यात्री और चालक दल के करीब पांच लोगों की मौत हो गई है। एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया। रिपोर्ट से अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान एयरबस A350 जापान एयरलाइंस का फ्लाइट JL516 है। रनवे पर उसकी टक्कर कोस्टल गार्ड के विमान से हुई थी।

यह भी पढ़ें- 1 दिन में 155 बार भूकंप से कांपा जापान, 7.6 थी सबसे तेज तीव्रता- 48 मौत

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- जापान में भयानक भूकंप का सबसे डराने वाला VIDEO, डोर थामकर कांपता रहा युवक-चीखती रही महिला