
Ukraine War Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को अलास्का में एक हाईलेवल की बेहद संवेदनशील वार्ता करने जा रहे हैं। यह वार्ता यूक्रेन युद्ध के भविष्य के लिए निर्णायक माना जा रहा है। एंकरेज के Joint Base Elmendorf-Richardson में होने वाली इस द्विपक्षीय वार्ता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। एंकरेज में Alaska का सबसे बड़ा Military Installation है और शीतयुद्ध के दौरान सोवियत यूनियन की निगरानी का अहम ठिकाना रहा।
यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति पुतिन, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला के बाद पश्चिमी धरती पर कदम रखेंगे। यूक्रेन युद्ध में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। उधर, समिट से ठीक पहले रूस ने तेज़ी से अपने मोर्चे मज़बूत किए हैं।
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक एंकरेज शहर में माहौल बेहद गर्म है। आस-पास के सभी होटल्स फुल बुक हैं। समिट स्थल तक कैब सर्विस भी पाना मुश्किल हो गया है। फेडरल प्रशासन ने शुक्रवार सुबह 9:30 AM से अगले दिन 6:45 AM (Local Time) तक Temporary Flight Restrictions भी लागू किए हैं। हालांकि, कमर्शियल फ्लाइट पर इसका बड़ा असर नहीं होगा।
अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप के 10:10 AM पर लैंड करने की उम्मीद है जबकि प्रेसिडेंट पुतिन करीब 50 मिनट बाद पहुंचेंगे। 11:30 AM से समिट शुरू होने की योजना है जिसके बाद संभवतः दोनों नेताओं की ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस या केवल ट्रंप का बयान होगा। Kremlin ने पुष्टि की है कि पहले ट्रंप और पुतिन केवल इंटरप्रेटर्स के साथ प्राइवेट मीटिंग करेंगे जिसके बाद सहयोगियों के साथ वर्किंग लंच होगा।
ट्रंप पहले भी पुतिन के प्रति अपने बयान के लिए चर्चा में रहे हैं। 2018 समिट के बाद उन्हें उस वक्त कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी जब उन्होंने 2016 यूएस इलेक्शन में रूसी हस्तक्षेप के यूएस इंटेलिजेंस फाइंडिंग्स को नकारते हुए पुतिन की बात को सही ठहराया था। इस बार ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर पुतिन सीजफायर पर सहमत नहीं होते तो बेहद गंभीर परिणाम होंगे लेकिन साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक मीटिंग के लिए हामी भी भर दी।
इस मुलाकात की ऐतिहासिक अहमियत इसलिए भी है क्योंकि 1867 में यूएस ने अलास्का को रूस से खरीदा था। यह एक ऐसा डील था जिसे मॉस्को अक्सर Land Swap की वैधता के उदाहरण के रूप में पेश करता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।