इस देश के समुद्र तट पर मिली एलियन जैसे चीज, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई यह तस्वीर

Published : May 16, 2023, 01:35 PM ISTUpdated : May 16, 2023, 01:42 PM IST
alien log

सार

न्यूजीलैंड के समुद्री तट पर एक लियन 'लॉग' देखा गया है। यह लॉग अजीब से समुद्री जीवों से ढका हुआ है। इसकी लंबाई 5 मीटर बताई जा रही है।

वेलिंग्टन: समुद्र तटों पर अजीबोगरीब चीजों के मिलने की खबरें इंटरनेट पर आए दिन आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड से सामने आई हैं, जहां एक महिला ने एक एलियन 'लॉग' देखा है। स्थानीय न्यूज चैनल स्टफ के मुताबिक महिला ने जो लॉग देखा है, वह अजीब से समुद्री जीवों से ढका हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक काइली मॉर्मन ने इस लॉग (लकड़ा का लट्ठा) को उस समय देखा सुबह बे ऑफ प्लेंटी के पापामोआ समुद्र तट पर सैर करने के लिए गई थी।

इस दौरान लॉग को ठोकर लगी। मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि वह लॉग को देखकर हैरान थी। उसमें कीड़े जैसे टेंटिकल और शेल्स में रहने वाले जीव थे। मॉर्मन ने बताया कि लॉग 5 मीटर लंबा था और वह डरावने जीवों से ढकी हुआ था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इस बारे में स्टफ ने अन्य स्थानीय निवासी अनीता बेथ्यून से बात की। उन्होंने भी यह ही कहा कि वह एलियन जैसी दिखने वाली चीज से हैरान थी। इस दौरान उन्होंने यह भी जानने की कोशिश की कि आखिर वह क्या चीज थी? इस बीच सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी वायरल हो गई। ज्यादातर नेटिज्नस यह जानना चाहते थे कि कहीं यह जीव गोसेनेक बार्नाकल तो नहीं थे।

 

 

 

लॉग पर दिख रहा जीव बार्नकल है

वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट ने इसको लेकर कुछ एक्सपर्ट से बात की जिन्होंने कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स ठीक कह रहे हैं, यह बार्नाकल ही है। ऑकलैंड म्यूजियम की मरीन क्यूरेटर विल्मा ब्लॉम ने कहा कि यह लेपस एनाटिफेरा हो सकते हैं। यह अजीब सी दिखने वाली लेपडिडे में पाई जाने वाली बार्नकल की एक प्रजाति हैं।

न्यूजीलैंड के आसपास मिलते हैं बार्नकल

विल्मा ब्लॉम ने कहा, "इन्हें मेडिटेरियन सी में रहने वाले लोग खाते हैं। हालांकि, मैंने इन्हें खुद कभी नहीं खाया।" उन्होंने बताया कि बार्नकल को आमतौर पर न्यूजीलैंड के आस-पास देखा जाता है। टेक्सास पार्क और वन्यजीव विभाग के अनुसार इस तरह के लॉग के अंत में एक कैपिटुलम होता है, जो शेल प्लेटों से ढका हुआ होता है।

यह भी पढ़ें- एक झटके में बदल गई किस्मतः हारी हुई लॉटरी के टिकट से जानें कैसे 8 करोड़ रु. जीत गया शख्स, मैसेज आया तो नहीं हुआ यकीन

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

SCO बैठक के लिए किर्गिज़ गणराज्य जाएंगे विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन
बलूचिस्तान: BNM ने नेता की रिहाई के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान पर गंभीर आरोप