अमेरिका समेत इन दो देशों ने पाक और चीन को लगाई फटकार, UN की अपील- दुनिया से धार्मिक घृणा खत्म करें

Published : Aug 23, 2019, 09:28 AM ISTUpdated : Aug 23, 2019, 11:13 AM IST
अमेरिका समेत इन दो देशों ने पाक और चीन को लगाई फटकार, UN की अपील- दुनिया से धार्मिक घृणा खत्म करें

सार

यूएन यानि संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस जारी है। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। 

न्यूयॉर्क. यूएन यानि संयुक्त राष्ट्र में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस जारी है। इस दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा ने चीन और पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। तीनों देशों ने पाकिस्तान और चीन को आड़े हाथों लिया है। अमेरिका दूत सैम ब्राउनबैक ने कहा- कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक भेदभावपूर्ण कानूनों और प्रथाओं से पीड़ित हैं। चीन में बड़े स्तर पर धार्मिक स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। यूएस ने अपने बयान में इसे लेकर चिंता जताई है। 

सैम ब्राउनबैक ने कहा- हम चीन की सरकार से वहां रह रहे लोगों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। 

यूएन ने क्या कहा
यूएन महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने अपील करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों से धार्मिक घृ्णा खत्म की जाए। उन्होंने कहा-  मुस्लिम के खिलाफ घृणा, ईसाइयों और अन्य धार्मिक लोगों के खिलाफ घृणा को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा- याहूदियों की हत्या कर दी गई थी और मस्जिदों में मुस्लिमों को मारा जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। ईसाइयों के खिलाफ भी भेदभाव पूर्ण बर्ताव किया जा रहा है। उनके चर्चों में आग लगाई जा रही है। यूएन महासचिव ने यहा बात अंतराष्ट्रीय दिवस पर कई। उन्होंने कहा- धर्म को लेकर हो रहे हमलों और जो जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाए। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Heavy Rainfall: नेपाल में फिर दिखा कुदरत का कहर! हिमस्खलन में 10 लोग लापता, देखें VIDEO
Iran US Conflict: ट्रंप ने ठुकराया सीजफायर का प्रस्ताव, ईरान बोला- हम अमेरिका और इजरायल के आगे नहीं झुकेंगे