मेट्रो में महिला ने ऐसा क्या किया, ट्विटर यूजर्स उसके कॉफिडेंस की करने लगे तारीफ

Published : Aug 21, 2019, 07:34 PM ISTUpdated : Aug 21, 2019, 07:45 PM IST
मेट्रो में महिला ने ऐसा क्या किया, ट्विटर यूजर्स उसके कॉफिडेंस की करने लगे तारीफ

सार

जेसिका जॉर्ज मेट्रो में थीं। तभी उनके साथी पैसेंजर बेन याहर ने उन्हें अपना फोन बाहर निकालते हुए देखा। उन्होंने (जेसिका) अपना फोन निकाला। उसमें टाइमर सेट किया और सीट के ऊपर रख दिया। इसके बाद फोन के सामने एक के बाद एक कई पोज दिए।

नई दिल्ली. एक सही तस्वीर क्लिक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं। यह सवाल इसलिए क्योंकि न्यूयॉर्क में एक महिला ने तस्वीर क्लिक करने के लिए जो किया, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। लोग महिला के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। 

साथी पैसेंजर ने बना लिया वीडियो

  • जेसिका जॉर्ज मेट्रो में थीं। तभी उनके साथी पैसेंजर बेन याहर ने उन्हें अपना फोन बाहर निकालते हुए देखा। उन्होंने (जेसिका) अपना फोन निकाला। उसमें टाइमर सेट किया और सीट के ऊपर रख दिया। इसके बाद फोन के सामने एक के बाद एक कई पोज दिए।
  • इसी दौरान साथ के पैसेंजर ने उसका 57 सेकंड का वीडियो बना लिया और रविवार को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।
  • अब वो वायरल हो रहा है। 8.7 मिलियन व्यू और 100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोग वीडियो देखकर जेसिका के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। जेसिका ने खुद भी अपने तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। ट्विटर पर आ रहे कमेंट्स को देखकर उन्होंने एक और ट्विटर पोस्ट लिखी और सभी को धन्यवाद कहा। 

 

 

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Capitol Hill Protest Video: ईरान वार के विरोध में चिल्लाया पूर्व US मरीन, पुलिस ने घसीटा, हाथ टूटा
Big Breaking: ईरान ने इजराइल के शहरों पर क्लस्टर मिसाइलों से किया जबरदस्त हमला