अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर घोषित किया इनाम, गिरफ्तार कराने वालों को देगा डेढ़ कोरोड़ डॉलर

Published : Mar 27, 2020, 12:04 AM IST
अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर घोषित किया इनाम, गिरफ्तार कराने वालों को देगा डेढ़ कोरोड़ डॉलर

सार

अमेरिका वेनेजुएला के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी लायक सूचना देने वाले को 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देगा। इसकी घोषणा गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की।

वाशिंगटन. अमेरिका वेनेजुएला के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी लायक सूचना देने वाले को 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देगा। इसकी घोषणा गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की।

मामले के खुलासे के बाद मादुरो के खिलाफ की घोषणा

पोम्पियो ने पुरस्कार की घोषणा न्याय विभाग द्वारा मादुरो के खिलाफ मामले के खुलासे के बाद की। न्याय विभाग ने मादुरो के नाम का उल्लेख एक सामान्य अपराधी के रूप में किया है बजाय के एक राष्ट्राध्यक्ष के। उल्लेखनीय है कि अमेरिका वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुएडो को सत्तारूढ़ होने में मदद कर रहा है।

पोम्पियो ने बयान में कहा, ‘‘वेनेजुएला की जनता पारदर्शी, जवाबदेह और प्रतिनिधित्व वाली सरकार की हकदार है जो लोगों की सेवा करे और जो सरकारी अधिकारियों के जरिये मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल होकर लोगों का भरोसा न तोड़े।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नेपाल के लिए अगले 72 घंटे बहुत भारी, बॉर्डर पर बनी झील को लेकर चीन का चौंकानेवाला खुलासा
नेपाल में बाढ़ का कहर: 12 साल में हिमालय पर आए 7 बड़े विनाश, जब बह गए थे गांव के गांव