मर्डर की अनोखी कहानी: पहले कातिल को पकड़ने के लिए परेशान रही पुलिस, अब उसकी जान बचाने के लिए हलकान

कॉलेज के चार स्टूडेंट्स जिसमें एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल थे, का कत्ल 12 नवम्बर 2022 को हो गया। लेकिन इस कत्ल की एक भी सुराग कई हफ्तों तक पुलिस को नहीं लगी। न तो एफबीआई को न ही किसी दूसरी सिक्योरिटी एजेंसी को इस कत्ल का सुराग लगा।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 5, 2023 3:56 PM IST / Updated: Jan 05 2023, 10:36 PM IST

America murder mystry: अमेरिका में चार स्टूडेंट्स के मर्डर केस में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने संदिग्ध को अरेस्ट किया है। करीब एक महीना के बाद सोमवार को संदिग्ध कातिल ब्रायन कोहबर्गर को गिरफ्तार किया। बुधवार को कातिल के साथ इन्वेस्टिगेशन के बाद वापस इदाहो ले जाया गया। इसके लिए प्लेन का यूज किया। एजेंसीज को कातिल की सुरक्षा की इतनी परवाह थी कि पूरे एयरपोर्ट को उनके वॉशरूम जाने के समय खाली कराया गया।

क्यों ऐसा अमेरिकी पुलिस ने किया?  

Latest Videos

दरअसल, अमेरिका में कॉलेज के चार स्टूडेंट्स जिसमें एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल थे, का कत्ल 12 नवम्बर 2022 को हो गया। लेकिन इस कत्ल की एक भी सुराग कई हफ्तों तक पुलिस को नहीं लगी। न तो एफबीआई को न ही किसी दूसरी सिक्योरिटी एजेंसी को इस कत्ल का सुराग लगा। हालांकि, एक महीना के बाद पुलिस ने काफी मेहनत करके एक संदिग्ध कातिल ब्रायन कोहबर्गर को अरेस्ट किया। बुधवार को उसे इलिनोइस में जांच के बाद वापस इदाहो लाया जा रहा था। रास्ते में एयरक्राफ्ट को रीफ्यूल के लिए लैंड कराया गया। इसी दौरान आरोपी को भी वॉशरूम जाने को था। लेकिन पुलिस आरोपी की सुरक्षा को लेकर खासी परेशान थी। वह कोई रिस्क लेना नहीं चाहती थी। इसलिए सबसे पहले उसने एयरपोर्ट को खाली कराया। सारे अन्य यात्रियों को बाहर किया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट से एयरपोर्ट पर उसे लाया गया और वह वाशरूम गया। आलम यह कि स्टाफ को भी एयरपोर्ट से बाहर कर दिया गया।

पकड़ा गया संदिग्ध क्यों है पुलिस के लिए महत्वपूर्ण?

अमेरिका में 12 नवम्बर को यूनिवर्सिटी के चार स्टूडेंट्स का कत्ल किया गया था। न तो इन स्टूडेंट्स ने ड्रग ली थी न ही मारी गई तीनों लड़कियों के साथ किसी तरह की जोर-जबर्दस्ती या रेप किया गया था। परिजन को भी किसी दुश्मनी के बारे में कोई बात पता नहीं। पुलिस को एक भी सुराग इस कत्ल से जुड़ा हुआ नहीं मिला है। पुलिस को हाइवे पर एक सफेद रंग की संदिग्ध कार दो बार गुजरते दिखी है। यह कार कोहबर्गर चला रहा था। अब पुलिस इस संदिग्ध से यह पुष्टि करना चाहती है कि वह हत्या किया है या नहीं। क्योंकि इन स्टूडेंट्स से इसका दूर दूर तक का कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कोहबर्गर की सुरक्षा भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। कोहबर्गर ही इन चार हत्याओं की वजह या कातिल खोजने की महत्वपूर्ण और एकमात्र कड़ी है।

गेस्ट हाउस में चारों स्टूडेंट्स का शव मिला

यूनिवर्सिटी के चार स्टूडेंट्स इदाहो में पिकनिक के बाद एक गेस्ट हाउस में रात गुजारने के लिए 12 नवम्बर को रुके थे। इनमें एक लड़का एथन चैपिन (20) और 3 लड़कियां-मेडिसन मोर्गन (21), जेना अर्नोल (20) और कायली गॉनक्लेव्स (21) के शव मिले थे। यह शव गेस्ट हाउस में भी मिले थे। यह कत्ल किसी बेहद धारदार हथियार से किए गए थे।

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की नए साल पर उठाएं लुत्फ: काशी से शुरू इस रोमांचकारी यात्रा की जानिए खूबियां

12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर