MIG fighter देने से इनकार के बाद US करेगा सैन्य सहायता के लिए यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर की मदद

रूस के यूक्रेन पर हमले का यह 18वां दिन हैं। रूस दिन ब दिन हमले में तेजी ला रहा है। उधर, तबाह होते यूक्रेन को देख राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मदद की गुहार तेज होती जा रही है। वह बार-बार वाशिंगटन, यूरोपीय संघ (European Union) और नाटो (NATO) से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2022 12:14 AM IST

वाशिंगटन। अमेरिका (USA) ने यूक्रेन (Ukraine) के लिए अतिरिक्त सैन्य उपकरणों की खरीदी के लिए 200 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने शनिवार को यूक्रेन के लिए अतिरिक्त सैन्य उपकरणों में $200 मिलियन स्वीकृत किया है। अमेरिका रूस के बढ़ते हमले और यूक्रेन के पास कम संसाधन होने की वजह से मदद कर रहा है। बीते दिनों वाशिंगटन ने पहले ही 26 फरवरी को 350 मिलियन डॉलर के सैन्य उपकरणों को अधिकृत कर दिया था। यह अमेरिकी इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा पैकेज था। 

यूक्रेन हताश होकर दुनिया के देशों से मांग रहा मदद

Latest Videos

दरअसल, रूस के यूक्रेन पर हमले का यह 18वां दिन हैं। रूस दिन ब दिन हमले में तेजी ला रहा है। उधर, तबाह होते यूक्रेन को देख राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की हताश होते जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मदद की गुहार तेज होती जा रही है। वह बार-बार वाशिंगटन, यूरोपीय संघ (European Union) और नाटो (NATO) से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

200 मिलियन डॉलर के सैन्य उपकरणों की फिर मदद

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि बिडेन ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने के लिए रक्षा विभाग के रक्षा लेखों और सेवाओं, सैन्य शिक्षा और प्रशिक्षण में $ 200 मिलियन की मदद के लिए अधिकृत किया है। 

मिग फाइटर जेट्स भेजने से इनकार के बाद सहायता

अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा अमेरिकी बेस के माध्यम से मिग फाइटर जेट्स को यूक्रेन भेजने के प्रस्तावों को दो दिन पहले ही खारिज किया गया था। अमेरिका इस युद्ध में रूस के खिलाफ किसी भी सूरत में लड़ना नहीं चाहता है। हालांकि, फाइटर जेट्स भेजने के प्रस्ताव को खारिज करने के दो दिनों बाद ही अमेरिका ने सैन्य सहायता के लिए 200 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है। वाशिंगटन ने पिछली बार यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में $60 मिलियन की अनुमति दी थी, इसके बाद दिसंबर में हथियारों और गोला-बारूद के लिए $200 मिलियन की और अनुमति दी थी।

सीधा युद्ध में शामिल होने पर तृतीय विश्व युद्ध...

बिडेन ने यूक्रेन के अंदर सीधे अमेरिकी कार्रवाई से इनकार किया है। चेतावनी दी है कि परमाणु-सशस्त्र रूस के खिलाफ आगामी लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध की ओर ले जाएगी।

यूरोपीय संघ बोला-सैन्य सहायता की राशि दुगुनी की जाए

इस बीच, यूरोपीय संघ के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन को सैन्य सहायता के लिए अतिरिक्त 500 मिलियन यूरो (लगभग 550 मिलियन डॉलर) के वित्तपोषण के लिए दोगुना करने की मांग की। कीव में अपने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो संदेश में, ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ से अपने देश की मदद करने के लिए और अधिक करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के मारियुपोल पोर्ट सिटी को रूसी सेना ने घेरा तो फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्रपति युद्ध समाप्ति का करने लगे आग्रह

इंस्टाग्राम पर भी बैन: रूस के खिलाफ हिंसा फैलाने वाले पोस्ट को प्रोत्साहित करने का मेटा पर लगा आरोप

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev