SHOCKING: 3 साल के बच्चे ने मां को मारी गोली, हर साल 40 हजार मौतों में यहां होता है बंदूक का यूज

Published : Mar 15, 2022, 05:30 AM ISTUpdated : Mar 15, 2022, 09:47 AM IST
SHOCKING: 3 साल के बच्चे ने मां को मारी गोली, हर साल 40 हजार मौतों में यहां होता है बंदूक का यूज

सार

कोलिन्स ने कहा कि पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनके पास कानूनी रूप से बंदूक है और क्या उन पर आरोप होना चाहिए। अमेरिका में इस तरह की मौत की घटनाएं आम बात है। यहां बंदूक खरीदना और रखना बेहद आसान है। 

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में एक तीन साल के अमेरिकी बच्चे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा था कि अबोध बच्चा बंदूक से खेल रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। गर्दन के पिछले हिस्से में गोली जाकर लग गई। उसे शिकागो के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को हुई इस हृदयविदारक घटना के बारे में सोमवार को बताया।

सुपर मार्केट की पार्किंग की घटना

यह त्रासदी शनिवार शाम की है। हालांकि, ऐसी घटनाएं संयुक्त राज्य अमेरिका में बहुत आम है। शनिवार की शाम को यह दुर्घटना मिडवेस्टर्न शहर के एक उपनगर, डोल्टन में एक सुपरमार्केट की पार्किंग में हुई।

कैसे हुई यह दुर्घटना?

छोटा लड़का कार के पीछे बच्चे की सीट पर बैठा था, जिसके सामने उसके माता-पिता थे। इसी बीच बच्चा खेलते खेलते बिना किसी को जानकारी, वह अपने पिता की पिस्तौल पर हाथ रखने में कामयाब हो गया। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉलिन्स ने एएफपी को बताया कि बच्चा कार के अंदर उससे खेलने लगा। किसी समय बच्चे ने ट्रिगर खींच लिया।

महिला के गर्दन पर लगी गोली

खेलते खेलते बच्चे के हाथों से ट्रिगर दब गया और उसकी 22 वर्षीय मां डेजाह बेनेट को गर्दन के पिछले हिस्से में गोली जाकर लग गई। उसे शिकागो के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, कोलिन्स ने कहा कि पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या उनके पास कानूनी रूप से बंदूक है और क्या उन पर आरोप होना चाहिए।

यहां बंदूक खरीदना और बेचना आम बात

अमेरिका में इस तरह की मौत की घटनाएं आम बात है। यहां बंदूक खरीदना और रखना बेहद आसान है। एवरीटाउन फॉर गन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, "हर साल, संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों बच्चे अलमारी और नाइटस्टैंड दराज में असुरक्षित, भरी हुई बंदूकें, बैकपैक्स और पर्स में, या बस छोड़ दिए जाते हैं और गलती से गोली चल जाती है।
रिपोर्ट के अनुसार कि अमेरिका में नाबालिगों द्वारा अनजाने में गोलीबारी हर साल औसतन 350 मौतों का कारण बनती है। गन वायलेंस आर्काइव वेबसाइट के अनुसार, आम तौर पर, संयुक्त राज्य अमेरिका में आत्महत्या सहित लगभग 40,000 मौतों में आग्नेयास्त्रों का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता