अमेरिका के कोलोराडो में क्रिसमस पर मॉल में गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल

Published : Dec 26, 2023, 12:23 AM IST
firing 000

सार

घटना के वक्त मॉल में काफी लोग क्रिसमस की खरीदारी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के अनुसार, दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद गोलियां चलाई गईं। 

Christmas Shopping shootout: क्रिसमस पर अमेरिका के कोलोराडो शहर के एक मॉल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल भी हो गए। तीनों लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार को अमेरिकी समयानुसार दोपहर करीब साढ़े चार बजे की है। घटना के वक्त मॉल में काफी लोग क्रिसमस की खरीदारी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के अनुसार, दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद गोलियां चलाई गईं।

कोलोराडो पुलिस ने दी घटना की जानकारी

कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस ने बताया कि सिटाडेल मॉल में दो ग्रुप्स के बीच हुई झड़प के बाद गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

एक्स पर एक पोस्ट में कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने कहा: रविवार, 24 दिसंबर 2023 को शाम 4:34 बजे, सीएसपीडी को सिटाडेल मॉल में गोलीबारी के बारे में सूचना के लिए एक कॉल मिली। जबतक पुलिस पहुंची, गोलीबारी हो चुकी थी। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दो वयस्क पुरुषों को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। दोनों को गोलियां लगी थी। जबकि एक अन्य घायल महिला को कम चोटें आई थीं। महिला को भी अस्पताल भेज दिया गाय। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल सीज कर दिया गया है। घटनास्थल को क्लियर करवा दिया गया है। फिलहाल वहां कोई खतरा नहीं है।

एक दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी

ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने बताया कि कोलोराडो के पहले शनिवार को फ्लोरिडा के ओकाला में एक मॉल के अंदर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक महिला घायल हो गई थी। पुलिस को पैडॉक मॉल के अंदर कई गोलीबारी के बारे में 911 कॉल मिलीं। इसके बाद पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। मॉल के अंदर गोली लगने से एक व्यक्ति मृत पाया गया। एक महिला के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें:

Christmas Special: दुनिया जिस ईसा मसीह का जन्मदिन बेहद उत्साह से मना रही, उनके जन्मस्थान बेथलेहम का क्या है हाल?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?
RBI का बड़ा बदलाव: UAE में रहने वाले NRI को बैंक अकाउंट के नियमों में बड़ी राहत-जानें पूरी अपडेट