POK नागरिक ने इमरान के मंत्री को लगाई लताड़, कहा- दुनिया मेट्रो में और आप रिक्शे से बाहर नहीं आ रहे

कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2019 8:51 AM IST

नई दिल्ली. कश्मीर पर बौखलाए पाकिस्तान का अपनी गलतियों के चलते दुनियाभर में मजाक बन रहा है। चंद्रयान-2 को लेकर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी के बयान को लेकर भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने क्लास लगा दी थी। अब पीओके ने इमरान सरकार के मंत्री और पाकिस्तान का मजाक बनाया है। 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आरिफ आजाकिया ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने पाक सरकार के मंत्रियों की जमकर क्लास लगाई है। आजाकिया ने फवाद चौधरी को मूर्ख बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया मेट्रो में सवारी कर रही है, लेकिन पाकिस्तान आज भी रिक्शा और साइकिल से बाहर नहीं आ पा रहा। पूरी दुनिया में पाकिस्तान सिर्फ एक मजाक बनकर रह गया। यहां के मंत्री सिर्फ चंद्रयान-2 और कश्मीर को लेकर बात करते हैं। 

Latest Videos

'आपकी औकात रिक्शे की'
आरिफ आजाकिया लंदन में रहते हैं। वे एक समाजसेवी हैं। उन्होंने फवाद चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, आप विज्ञान मंत्री हो। रिक्शा और साइकिल से बाहर आ जाओ। आपकी यही औकात है। 

'भारत का चंद्रयान-2 मिशन ऐतिहासिक'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता दूसरों को उपदेश देते हैं, लेकिन अपने देश का मजाक बनवा रहे हैं। हम जहां भी जाते हैं, हमारा मजाक बनाया जाता है। लेकिन आप कश्मीर और चंद्रयान-2 के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। भारत का चंद्रयान-2 मिशन ऐतिहासिक है। नासा ने भी इसे सराहा है। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। आपने इस क्षेत्र में क्या किया? 

चंद्रयान मिशन पर ट्वीट कर घिरे थे फवाद चौधरी
इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर फवाद चौधरी ने दो ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था, "सो जा भाई, मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना।" हालांकि, इस ट्वीट को लेकर भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी यूजर्स ने चौधरी की क्लास लगाई थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election