रूस: विपक्ष के नेता को जहर देकर मारने की कोशिश? पुतिन के कट्टर आलोचक रहे नवाल्नी वेंटीलेटर पर हैं

Published : Aug 20, 2020, 05:14 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 07:04 PM IST
रूस: विपक्ष के नेता को जहर देकर मारने की कोशिश? पुतिन के कट्टर आलोचक रहे नवाल्नी वेंटीलेटर पर हैं

सार

रूस की राजनीति में अहम रोल निभाने वाले और राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की हालत नाजुक है. उन्होंने वेंटीलेटर पर रखा गया है। वह साइबेरिया से मॉस्को लौट रहे थे। लेकिन प्लेन में ही 44 साल के नवाल्नी की तबीयत बिगड़ गई। प्लेन की ओमस्क में लैंडिंग करानी पड़ी। बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  

नई दिल्ली. रूस की राजनीति में अहम रोल निभाने वाले और राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर आलोचक रहे विपक्षी नेता अलेक्सी नवाल्नी की हालत नाजुक है. उन्होंने वेंटीलेटर पर रखा गया है। वह साइबेरिया से मॉस्को लौट रहे थे। लेकिन प्लेन में ही 44 साल के नवाल्नी की तबीयत बिगड़ गई। प्लेन की ओमस्क में लैंडिंग करानी पड़ी। बेहोशी की हालत में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

चाय में जहर देने का आरोप
नवाल्नी के प्रेस सेक्रेटरी किरा यार्मिश को शक है कि किसी ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। ऐसा आरोप इसलिए भी लग रहा है क्योंकि यार्मिश का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने े पहले नवाल्नी ने सिर्फ चाय पी थी।

पिछले साल भी जहर देने की कोशिश हुई थी
यार्मिश ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, नवाल्नी को पिछले साल जेल में भी जहर देने की कोशिश की गई थी। इस बार भी उनके साथ ऐसा ही किया गया। अभी वे वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। 

पहले ठीक थे, अचानक बिगड़ी तबीयत
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि प्लेन में बैठने से पहले नवाल्नी की तबीयत ठीक थी। उनके साथ बैठे पैसेंजर पैवेल लेबडेव ने कहा कि सफर शुरू होने से पहले तक वह बिल्कुल ठीक थे। लेकिन फ्लाइट टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद टॉयलेट गए। लेकिन वापस नहीं लौटे। 

टॉयलेट में दर्द से तड़प रहे थे
चश्मदीद ने बताया कि वह टॉयलेट में दर्द से तड़प रहे थे। इससे पहले उन्होंने चाय पी थी। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

South Korea seeks 'second wave' of investment in India, eyes defence
PM Modi's successful Seychelles visit marks new era in bilateral ties