
BLA Army : बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है। जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक करने के बाद अब पाकिस्तानी सेना पर अटैक किया है। इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा है। यह अटैक क्वेटा से करीब 150 किलोमीटर दूर बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के नोशकी में किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरी बीएलए इतनी ताकत कहां से पाता है, उसके पास कौन-कौन से हथियार हैं?
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के पास पाकिस्तानी सेना से भी हाईटेक हथियार हैं। हाल ही में जारी एक पोस्टर में बीएलए लड़ाके हाईटेक हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये हथियार इतने अत्याधुनिक हैं, जो पाकिस्तानी सेना और सिक्योरिटी फोर्स के पास भी नहीं हैं। उनके हाथ में M240B मशीन गन, M16A4 राइफल, RPG-7 लॉन्चर, बल्गे रियाई OGi-7MA प्रोजेक्टाइल और PKM मशीन गन हैं।
यह हथियार अमेरिका में बना है। राइफल 2003 का इस्तेमाल US मरीन कॉर्प्स भी करती है। इसका वजन 3.3 किलोग्राम और लंबाई 100 सेंटीमीटर है। इस राइफल में 20-30 राउंड की मैगजीन लगती है। यह 700-950 राउंड प्रति मिनट से फायर कर सकती है। इसमें .223-कैलिबर की गोली लगती है, जो बेहद खतरनाक है।
इस हथियार का इस्तेमाल भी अमेरिकी मरीन कॉर्प्स करती है। यह भी बेहद खतरनाक है। इसे M240 ब्रावो या 240 नाम से भी जाना जाता है। यह गैस से चलती है। जिसमें 7.62 मिमी नाटो कारतूस का इस्तेमाल होता है। इसका वजन 12.5 किलोग्राम है। एक मिनट में 500-950 राउंड फायर कर सकती है। इसकी मारक क्षमता 2 किमी तक है। इसे ट्राइपॉड, वाहन, विमान, जहाज और छोटी नावों से चला सकते हैं।
यह हथियार रूस निर्मित है। यह हैंड-हेल्ड एंटी-टैंक-ग्रेनेड-लॉन्चर है, जिसे कंधे पर रखकर आसानी से लॉन्च कर सकते हैं। इसे पहली बार 1961 में सोवियत संघ ने ही इस्तेमाल किया था। आज दुनिया की कई सेनाओं के पास यह हथियार है। इसका पेलोड पलभर में तबाही मचा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।