श्रीलंका में ईस्टर हमलों के बाद ड्रोन पर लगा प्रतिबंध हटा, लेकिन रक्षा मंत्रालय से लेनी होगी मंजूरी

Published : Jan 18, 2020, 06:32 PM IST
श्रीलंका में ईस्टर हमलों के बाद ड्रोन पर लगा प्रतिबंध हटा, लेकिन रक्षा मंत्रालय से लेनी होगी मंजूरी

सार

श्रीलंका में ईस्टर रविवार के हमलों के बाद ड्रोन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है इन हमलों में 263 लोग मारे गए थे

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर रविवार के हमलों के बाद ड्रोन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है। इन हमलों में 263 लोग मारे गए थे। मीडिया संस्थानों, वेडिंग वीडियोग्राफरों, फोटोग्राफरों और वाणिज्यिक विज्ञापन कंपनियों से ड्रोन उड़ाने की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रतिबंध हटाया गया है।

हालांकि, प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन बंद रहेगा। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर शनिवार को कहा कि सभी ड्रोन ऑपरेटरों को ड्रोन उड़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे के निर्देश पर प्रतिबंध हटा दिया गया है।

सुरक्षा इंतजामों को देखते लगाया था प्रतिबंध

अधिकारियों ने ईस्टर हमलों के एक महीने बाद पिछले साल मई में सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया था। दक्षिण एशिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े स्थानीय मुस्लिम समूह के सात आत्मघाती हमलावरों ने तीन गिरिजाघरों और लक्जरी होटलों में हमला किया था जिसमें 258 लोग मारे गए थे और लगभग 500 लोग घायल हो गए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं प्रकाश प्याकुरेल जिनका 40 साल पुराना घर तबाही के बीच भी खड़ा रहा, खुद बताया सबसे बड़ा राज
Hindu Temple से Air India Flight तक, Pakistan में मंदिर टूटा तो India में विमान को मिली धमकी