बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भीषण ब्लास्ट: कम से कम 17 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Published : Mar 07, 2023, 07:51 PM ISTUpdated : Mar 08, 2023, 01:25 AM IST
Dhaka blast

सार

विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोगों के इमारत के तहखाने में फंसे होने की आशंका है।

Blast in Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी में मंगलवार की रात हुए भीषण ब्लास्ट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। इस ब्लास्ट में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट एक सात मंजिला बिल्डिंग में हुआ है। विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोगों के इमारत के तहखाने में फंसे होने की आशंका है।

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फायर ब्रिगेड सर्विसेस को मंगलवार शाम करीब 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) विस्फोट की सूचना मिली। इसके बाद दर्जनों फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर रवाना किया गया। हालांकि, ब्लास्ट की वजहों का अभी तक पता नहीं चल सका है। ब्लास्ट राजधानी के गुलिस्तान इलाके में बीआरटीसी बस काउंटर के पास हुआ। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं। इमारत के बगल में एक दूसरी इमारत में BRAC बैंक की एक शाखा भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट से बैंक की कांच की दीवारें टूट गईं। सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को अस्पताल भेजा गया...

रैपिड एक्शन बटालियन की बम निरोधक यूनिट्स इमारतों का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। डीएमसीएच पुलिस चौकी के प्रभारी बच्चू मिया ने बताया कि घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। घायलों का अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में इलाज चल रहा है।

अंदर अवैध केमिकल रखे जाने का शक

विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय लोगों को संदेह है कि इमारत के अंदर अवैध रूप से रखे रसायन की वजह से यह विस्फोट हुआ है। दरअसल, इमारत के अंदर अधिकतर ऑफिस और कर्मशियल कांप्लेक्स ही हैं, जहां अवैध केमिकल रखे जाने का शक किया जा रहा है।

कई लोग दबे हुए...

इमारत के मलबे में कई लोग दब गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अंदर दबे लोगों को बचाने के लिए कंक्रीट को काटना पड़ा। स्थानीय दुकानदार सफायेत हुसैन ने द डेली स्टार अखबार को बताया कि पहले तो लगा कि यह भूकंप है। विस्फोट से पूरा सिद्दीक बाजार हिल गया। उन्होंने कहा, "मैंने क्षतिग्रस्त इमारत के सामने सड़क पर 20-25 लोगों को पड़ा देखा। वे गंभीर रूप से घायल थे और खून बह रहा था। वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग दहशत में इधर-उधर भाग रहे थे।" उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग वैन और रिक्शे से घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे। विस्फोट स्थल के करीब रहने वाले आलमगीर ने कहा, 'तेज आवाज के बाद लोग तेजी से इमारत से बाहर आए। सभी के चेहरों पर दहशत थी। इमारत की खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें:

कर्नाटक HC से मदल विरुपक्षप्पा को अंतरिम जमानत, MLA समर्थकों का कवरेज कर रहे सुवर्णा रिपोर्टर और कैमरामैन पर हमला

भारत के चार मोस्ट वांटेड आतंकवादी पाकिस्तान में हुए ढेर, अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

White House में गोलीारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला नज़ारा-WATCH VIDEO
क्या रूसी सैनिक आदमखोर बन गए हैं? साथी का पैर काटकर खाने का ऑडियो वायरल