
दोहा. कतर में 29 कुत्तों की हत्या के बाद इंटरनेट पर सनसनी फैल गई है। एक पिता जिसके बेटों को कुत्ते ने काट लिया, वह इतना नाराज हो गया कि यह खौफनाक कदम उठा बैठा। यह भयानक घटना कतर के सुरक्षित स्थान पर हुई, जहां हमलावरों ने 29 कुत्तों को गोली मार दी। साथ ही यह दावा भी किया इन कुत्तों ने किसी बच्चे को काट लिया था।
हत्या के बाद किया दावा
सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गरम है। दोहा स्थित रेस्क्यू चैरिटी की ओर से बताया गया कि हमलावर परले एक फैक्ट्री एरिया में दाखिल हुए और सुरक्षाकर्मियों को बंदूकों से धमकाया। यहां पर स्ट्रीट डॉग्स को आसपास के लोग खाना खिलाते थे। वहां पहुंचे हमलावरों ने 29 कुत्तों को गोली मार दी और कई अन्य कुत्ते जख्मी भी हो गए। एक हमलावर ने दावा कि उसने इसलिए इन्हें मारा क्योंकि इन्होंने बच्चों को काट लिया था।
सोशल मीडिया पर बहस
घटना को देखने वालों ने कहा कि सुरक्षा टीम डरी हुई थी क्योंकि दो लोग बंदूक लिए हुए थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया लेकिन वहां नहीं जा सके क्योंकि उन्हें भी जान का खतरा लग रहा था। वहीं घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। एक यूजर ने लिखा कि इन कुत्तों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। उनकी अच्छी देखभाल की जाती है, वे बहुत मिलनसार और प्यारे थे।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घटना से लोगों में आक्रोश और चिंता फैल गई है। एनिमल राइट्स से जुड़े लोगों ने इसे बर्बर कृत्य और कतर समाज के लिए खतरा बताया है। लोगों ने सरकार से दिल दहला देने वाली घटना की जांच करने और हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की है। अन्य लोगों ने भी कतर में बंदूक कानूनों के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की है। सवाल किया कि नागरिकों को पहले स्थान पर हथियार रखने का अधिकार क्यों है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा कि कतर को बहुत निराशा हुई! यह अक्षम्य है! बेचारे बच्चे। कितना बर्बर कृत्य है!
कतर में गन लाइसेंस के नियम
कतर में बंदूक रखने के लिए आंतरिक मंत्रालय से लाइसेंस लेना होता है। व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं होना चाहिए। दूसरी ओर बिना लाइसेंस वाले बंदूक रखने पर 1 से 7 सात साल तक की जेल की सजा है।
यह भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।