दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट पर पत्रकार ने लगाए थे गंभीर आरोप, अखबार ने जबरन छुट्टी पर भेजा

Published : Jan 28, 2020, 07:58 PM IST
दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट पर पत्रकार ने  लगाए थे गंभीर आरोप, अखबार ने जबरन छुट्टी पर भेजा

सार

दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट के बारे में बलात्कार के आरोपों से संबंधित खबर का लिंक ट्वीट करने पर वाशिंगटन पोस्ट ने अपने एक राजनीतिक रिपोर्टर  को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया है। जिसके बाद अखबार के दर्जनों पत्रकारों ने रिपोर्टर को छुट्टी पर भेजे जाने के निर्णय की आलोचना की है।


वाशिंगटन. दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट के बारे में बलात्कार के आरोपों से संबंधित खबर का लिंक ट्वीट करने पर वाशिंगटन पोस्ट ने अपने एक राजनीतिक रिपोर्टर  को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया है। जिसके बाद अखबार के दर्जनों पत्रकारों ने रिपोर्टर को छुट्टी पर भेजे जाने के निर्णय की आलोचना की है। ब्रायंट की रविवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस घटना से फैली शोक की लहर के बीच रिपोर्टर फेलिसिया सोनमेज ने ट्वीट किया जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई।

ट्विट के बाद पत्रकार को जान से मारने की मिल रही धमकी 

ट्विट के बाद सोनमेज को जान से मारने और बलात्कार करने की धमकी मिली तथा उनके घर का पता ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिया गया जिसके के बाद उन्हें एक होटल में जाना पड़ा। हालांकि सोनमेज ने प्रबंध संपादक के आग्रह पर मूल ट्वीट हटा दिए। लेकिन उन्हें कार्यकारी संपादक मार्टी बैरॉन का  ई-मेल मिला जिसमें कहा गया, ‘‘कृपया इसे रोकिए। आप ऐसा कर इस संस्थान को नुकसान पहुंचा रही हैं।’’

पुरे मामले पर सोमनेज ने क्या कहा?

सोमनेज ने कहा कि उन्हें निलंबित रखा गया है और उन्हें नहीं पता कि यह कब तक चलेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह वाशिंगटन पोस्ट न्यूजपेपर गिल्ड के संपर्क में हैं और प्रबंधन के साथ जल्द बैठक हो सकती है। वहीं गिल्ड के सदस्यों ने रिपोर्टर के निलंबन का विरोध किया है।

 ट्विट में क्या लिखा था ?

सोमनेज का विवादास्पद ट्वीट 2016 में ‘डेली बीस्ट’ में ‘कोबे ब्रायंट से जुड़ा बलात्कार मामला: डीएनए सबूत, पीड़ित की कहानी, और अर्ध स्वीकारोक्ति’शीर्षक से छपी खबर से जुड़ा था। ब्रायंट पर 2003 में कोलोराडो के एक रिसॉर्ट में 19 वर्षीय एक कर्मचारी से बलात्कार करने का आरोप लगा था। जिसपर ब्रायंट ने कहा था कि दोनों के बीच सहमति से यौन संबंध बने थे। बाद में अभियोजकों ने आरोप लगाने वाली कर्मचारी के आग्रह पर यौन हिंसा के आरोप वापस भी ले लिए थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो )

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mojtaba Khamenei: जंग के बीच ‘रहस्यमयी’ वीडियो, क्या सच में सुरक्षित हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर?
आतंक के मामले में Top पर पाकिस्तान, जानें GTI 2026 रिपोर्ट के हैरान करने वाले फैक्ट