भूटान के किंग ने पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए किया प्राइवेट डिनर होस्ट

Published : Mar 22, 2024, 06:12 PM ISTUpdated : Mar 22, 2024, 07:39 PM IST
PM Modi in Bhutan

सार

भूटान के राजा ने पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया है। पहली बार है कि कोई भारतीय पीएम K5 रेजीडेंस लिंगकाना पैलेस पहुंचा था। 

PM Modi Bhutan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान यात्रा पर हैं। भूटान में उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो से सम्मानित किया गया। वह पहले विदेशी हैं जिनको यह सम्मान मिला है। यही नहीं भूटान के राजा ने पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया है। पहली बार है कि कोई भारतीय पीएम K5 रेजीडेंस लिंगकाना पैलेस पहुंचा था।

चार लोगों को मिला है भूटान का ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो

भूटान ने ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो को प्रारंभ करने के बाद से अभी तक केवल चार लोगों को यह सम्मान प्रदान किया है। चौथी हस्ती भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। साथ ही वह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी भी हैं। यह पुरस्कार सबसे पहले 2008 में भूटान की रॉयल क्वीन दादी आशी केसांग चोडेन वांगचुक को दिया गया था। इसी साल यह पुरस्कार जे थ्रिजुर तेनज़िन डेडुप (भूटान के 68वें जे खेंपो) को देकर सम्मानित किया गया। इसके दस साल बाद यह पुरस्कार 2018 में जे खेंपो त्रुलकु न्गावांग जिग्मे चोएद्रा को प्रदान किया गया था। जे खेंपो भूटान के केंद्रीय मठ निकाय के मुख्य मठाधीश हैं।

भूटान के थिंपू में ऑर्डर ऑफ द ड्रूक ग्यालपो सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत और 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। मैं इस महान भूमि में सभी भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। भूटान और इस सम्मान के लिए आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद।

पीएम के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान पहुंचने के बाद उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दोनों देशों की संस्कृतियों और गीत-संगीत का इस कार्यक्रम में प्रदर्शन किया गया। पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति और संगीत की प्रस्तुति को खूब सराहा।

यह भी पढ़ें:

भूटान ने दिया प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को राजा ने किया सम्मानित

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Jordan Visit: आखिर क्यों ऐतिहासिक मानी जा रही है PM मोदी की ये जॉर्डन यात्रा?
गुजरात कपल 3 साल की बेटी संग लीबिया में किडनैप-डिमांड चौंकाने वाली-जिम्मेदार कौन?