
Lebanon New President: लेबनान में नए राष्ट्रपति का ऐलान कर दिया गया है। सेना प्रमुख जनरल जोसेफ औन को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया है। दो साल से देश का यह सर्वोच्च पद खाली था। गुरुवार को संसदीय वोटिंग में दूसरे दौर में 128 वोटर्स में 99 वोट हासिल कर जनरल जोसेफ नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद देश में इस पद को लेकर चल रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया। अक्टूर 2022 से यह पद रिक्त था, नए राष्ट्रपति के चुने जाने के बाद संसद में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
जनरल जोसेफ औन की जीत की घोषणा के बाद लेबनानी संसद में जश्न मनाया गया। एक बेहद विभाजित विधायिका में एकता का एक दुर्लभ क्षण था। जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो औन फर्स्ट राउंड में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत से चूक गए। उन्हें 71 वोट मिले। आवश्यकता कम से कम 86 वोट्स की थी। 15 वोट कम मिलने के बाद दूसरे राउंड की गिनती हुई। इस राउंड में 65 वोट्स की आवश्यकता थी। जो उन्होंने हासिल कर ली।
लेबनान में तत्कालीन राष्ट्रपति मिशेल औन का कार्यकाल अक्टूबर 2022 में खत्म होने के बाद यह पद रिक्त था। बता दें कि मिशेल औन का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जोसेफ औन से कोई संबंध नहीं है।
दो साल से लेबनान बिना राष्ट्रपति के था। हिजबुल्लाह आंदोलन और उसके विरोधियों के बीच बढ़े टेंशन की वजह से देश में राजनैतिक शून्यता भी बढ़ने लगी थी। हालांकि, नए नेता को चुने जाने के लिए एक दर्जन से अधिक बार प्रयास हुए लेकिन कोई सफलता नहीं हासिल हो सकी। यह इसलिए क्योंकि सांसद आपस में बंटे हुए थे।
60 वर्षीय जनरल जोसेफ औन 2017 से लेबनानी सशस्त्र बलों के कमांडर थे। दो साल से रिक्त राष्ट्रपति पद के लिए उनको सबसे उपयुक्त व्यक्ति माना गया। एक एकमात्र व्यक्ति थे जिनको व्यापक समर्थन मिला। उनकी उम्मीदवारी को देश और इंटरनेशनल दोनों स्तर पर समर्थन मिला। अमेरिका भी जोसेफ औन को लेबनान की स्थिरता के लिए सबसे मजबूत व्यक्ति मानता है। औन ऐसे समय पर पद संभालेंगे जब देश बेहद खराब आर्थिक दौर से गुजर रहा, गरीबी अपने चरम पर है। महंगाई आसमान छू रही है।
यह भी पढ़ें:
क्या है ग्रूमिंग गैंग कांड, ब्रिटेन में फिर बवाल, पाकिस्तान पर क्यों लगा आरोप?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।