जॉर्ज सोरोस को मिला अमेरिका में सर्वोच्च सम्मान, मस्क भड़के, भारत में भी विवाद

Published : Jan 05, 2025, 03:51 PM ISTUpdated : Jan 05, 2025, 03:55 PM IST
George Soros

सार

अरबपति जॉर्ज सोरोस को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, जिस पर एलन मस्क ने आपत्ति जताई। भारत में भी सोरोस विवादों में घिरे रहे हैं, और उन पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं।

US Presidential Medal of Freedom: अरबपति उद्योगपति जार्ज सोरोस को अमेरिकी सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। यूएस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने यह सम्मान प्रदान किया जिसे उनके बेटे एलेक्स सोरोस ने स्वीकार किया। जार्ज सोरोस को सम्मान दिए जाने पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आपत्ति जतायी है। जार्ज सोरोस, भारत में भी काफी विवादित रहे हैं। उन पर मोदी सरकार लगातार देश के खिलाफ साजिश का आरोप लगाती रही है। बीजेपी ने जार्ज सोरोस और राहुल गांधी की मिलीभगत का भी आरोप लगाया था। सोरोस को लेकर भारत में राजनीतिक विवाद लगातार उठता रहा है।

पहले जानिए एलन मस्क ने क्या कहा?

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अरबपति परोपकारी जॉर्ज सोरोस को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किए जाने की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि बिडेन सोरोस को मेडल ऑफ फ्रीडम दे रहे हैं।

 

 

क्या है प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम? इस बार किसे मिला?

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम, सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है। यह नागरिक सम्मान राजनीति, कम्युनिटी सर्विस, सोसाइटी सर्विस, स्पोर्ट्स और आर्ट के क्षेत्र में दिया जाता है। शनिवार को प्रेसिडेंट बिडेन के ऑफिस ने प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम के लिए नामों का ऐलान किया। 19 विशिष्ट व्यक्तियों को इस बार सम्मानित किया गया है। व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, अरबपति इन्वेस्टर और ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक सोरोस को डेमोक्रेसी, ह्यूमन राइट्स, एजुकेशन और सोशल जस्टिस को मजबूत करने वाली ग्लोबल इनिशिएटिव्स पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यूएस के सर्वोच्च सिविलियन अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान पाने वालों में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फुटबॉलर लियोनेस मेस्सी, एक्टर माइकल जे फॉक्स आदि शामिल हैं।

आलोचनाओं का बिडेन ने दिया जवाब?

सोरोस को अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम दिए जाने की आलोचनाओं का प्रेसिडेंट बिडेन ने बचाव किया है। मस्क और कई रिपब्लिकन हस्तियों ने सम्मान को राजनीति से प्रेरित बताया तो प्रेसिडेंट बिडेन ने बचाव करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं जो अमेरिका के मूल्यों को अपनाते हैं और इसकी वैश्विक स्थिति में योगदान देते हैं। ये उन्नीस व्यक्ति महान नेता हैं जिन्होंने हमारे देश और दुनिया के लिए असाधारण योगदान दिया है। वे हमले के दौरान भी अमेरिका के मूल्यों की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में भारतीयों का बढ़ता दबदबा, इस बार आधा दर्जन जीतकर पहुंचे

रिपब्लिकन लंबे समय से रहे हैं सोरोस के विरोधी

रिपब्लिकन पार्टी काफी लंबे समय से जार्ज सोरोस पर राजनीति प्रभावित करने का आरोप लगाती रही है। सोरोस पर वैश्विक राजनीति को प्रभावित करने के लिए अपने धन का उपयोग करने का आरोप काफी समय से लगता रहा है।

भारत में भी विवाद के केंद्र में रहे हैं सोरोस

जॉर्ज सोरोस भारत में भी एक राजनीतिक विवाद के केंद्र में रहे हैं। दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र में सोरोस को लेकर काफी हंगामा हुआ था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर सोरोस और उनके संगठनों से जुड़े होने का आरोप लगाया। नड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी भारत को अस्थिर करने के लिए विदेशी ताकतों के एक उपकरण के रूप में काम कर रही है। नड्डा ने सोनिया गांधी और सोरोस द्वारा फंडेड इनिशिएटिव के बीच संबंधों का आरोप लगाया था। जबकि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोपों को निराधार बताते हुए बीजेपी के कई नेताओं का संबंध होने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी संसद में भारतीयों का इतिहास: पहला सांसद कौन? कितने भारतीय अमेरिकी पहुंचे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Israel Iran War Escalation: इजराइल का खतरनाक प्लान आया सामने-Video में देखिए नेतन्याहू ने चेतावनी
ईरान ने तोड़ा वादा, UAE ने कहा- हमें कमजोर देश समझने की भूल ना करना, वरना...