अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अब छह भारतीय मूल के सदस्य! जानिए कौन हैं ये नए चेहरे और क्या है इस बढ़ती संख्या का महत्व।

Indian Americans in US Politics: भारत से दुनिया के देशों में जाकर बसे भारतीय न केवल बिजनेस या नौकरी में बेहतर कर रहे हैं बल्कि दुनिया के सबसे ताकतवर लोकतंत्र में अपनी शानदार मौजूदगी भी दर्ज करा रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कुछ वर्षों पहले तक महज एक प्रतिनिधि वाले इस अल्पसंख्यक समुदाय के लिए इस बार बड़ी उपलब्धि है। इस बार छह अमेरिकी भारतीय ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शपथ ली। संख्या की दृष्टि से यह अमेरिकी भारतीयों के लिए सबसे बड़ी शपथ थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस हॉल में सबसे पुराने भारतीय अमेरिकी डॉ.अमी बेरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया कि जब मैंने बारह साल पहले पहली बार शपथ ली थी तब मैं कांग्रेस का एकमात्र भारतीय अमेरिकी सदस्य था। उस समय अमेरिकी इतिहास में केवल तीसरा भारतीय मूल का व्यक्ति। लेकिन अब हम छह सदस्यों वाले हो चुके हैं। संख्याबल बढ़ने से खुश डॉ.बेरा कहते हैं कि मैं आने वाले वर्षों में कांग्रेस के हॉल में और भी अधिक भारतीय अमेरिकियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।

कौन-कौन भारतीय अमेरिकी चुना गया?

  • डॉ.अमी बेरा कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेसनल जिला के प्रतिनिधि हैं और लगातार सातवीं बार चुने गए हैं।
  • वर्जीनया के 10वें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय अमेरिकन सुहाश सुब्रमण्यम कांग्रेस प्रतिनिधि सभा के सबसे न्यू मेंबर हैं जो चुने गए हैं।
  • मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से यूएस हाउस रिप्रेंटेटिव चुने गए श्री थानेदार भी भारतीय मूल के हैं।
  • कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए रो खन्ना और 8वें कांग्रेसनल जिला का प्रतिनिधित्व राजा कृष्णामूर्ति इलिनोइस कर रहे हैं।
  • वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल जिला का प्रतिनिधित्व कांग्रेसी प्रमिला जयपाल कर रही हैं।
  • रो खन्ना, राजा कृष्णामूर्ति और प्रमिला जयपाल अपने-अपने पांचवें कार्यकाल के लिए चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें: 

दिल्ली चुनाव में ओवैसी की एंट्री, 10 सीट पर लड़ेंगी, AAP-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन