पाकिस्तान में ब्लैक संडे: नाव डूबने से 10 बच्चों की मौत तो बस खाई में गिरने से 41 लोग मरे

Published : Jan 29, 2023, 09:09 PM IST
death by drowning

सार

पहली घटना एक बस के पुल से गिरने की है तो दूसरी दुर्घटना बच्चों से लदी एक नाव पटलने से हुई। खैबर पख्तूनख्वा में नौका विहार के दौरान बच्चों से लदी नाव पलट गई।

Pakistan boat capsized: पाकिस्तान में रविवार का सूरज कई दु:खद घटनाओं को लेकर आया। पश्चिमी पाकिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 11 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पहली घटना एक बस के पुल से गिरने की है तो दूसरी दुर्घटना बच्चों से लदी एक नाव पटलने से हुई। खैबर पख्तूनख्वा में नौका विहार के दौरान बच्चों से लदी नाव पलट गई। नाव पलटने की दुर्घटना में अभी भी 9 बच्चे लापता हैं।

नौका विहार के दौरान बच्चों की पलटी नाव

खैबर पख्तूनख्वा में नौका विहार दुर्घटना में कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक मदरसा के बच्चों को एजुकेशनल टूर पर लाया गया था। बच्चे खैबर पख्तूनख्वा के टांडा डैम लेक में नौका विहार कर रहे थे। नाव पर करीब 30 बच्चे सवार थे। इसी दौरान नाव डूब गई। नाव डूबने पर बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। जब तक उन तक मदद पहुंचायी जाती तबतक नाव पानी में डूब गई। चूंकि, बच्चे तैरना नहीं जानते थे इसलिए पानी में दम घुटने से कई बच्चों की जान चली गई। खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस अधिकारी मीर रऊफ ने बताया कि झील से 11 बच्चों के शव को निकाला जा चुका है। सभी मृतकों की उम्र सात से 14 साल के बीच है। जबकि 17 बच्चों को जिंदा निकाला जा चुका है। जीवित निकाले गए बच्चों में छह की हालत नाजुक है।

नौ बच्चे अभी भी लापता

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नौ बच्चों का अभी भी पता नहीं चल सका है। रउफ ने बताया कि लापता बच्चों को खोजा रहा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें