
इस्तांबुल। तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव डूब गई। नाव में सवार सभी 45 लोगों के लापता होने की सूचना है। तुर्की नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट्स ने नाव और लापता हुए लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि नाव में सवार होने वाले सभी लोग प्रवासी थे। मंत्रालय का कहना है कि उसे गुरुवार शाम को यह जानकारी मिली थी कि एक नाव डूब रही है। यह हादसा तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में हुआ है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से तुरंत ही नौसेना के दो जहाजों को सर्च अभियान के लिए भेजा गया। इसके अलावा एयरप्लेन को भी तैनात किया गया है। लेकिन मौसम खराब होने के चलते सर्च अभियान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।