वैक्सीन खरीद घोटाले में राष्ट्रपति के खिलाफ होगी जांचः भारत बायोटेक से अधिक कीमत पर सौदा का आरोप

Published : Jul 04, 2021, 09:11 AM IST
वैक्सीन खरीद घोटाले में राष्ट्रपति के खिलाफ होगी जांचः भारत बायोटेक से अधिक कीमत पर सौदा का आरोप

सार

दुनिया में अमेरिका और भारत के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील ही है। यहां करीब 1.86 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। मौतों के मामले में यह दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। 

साओ पाउलो। कोरोना वैक्सीन खरीद घोटाले में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो फंसते नजर आ रहे है। यह घोटाला भारत बायोटेक की वैक्सीन से डील से रिलेटेड है। एक वेबसाइट के अनुसार वैक्सीन खरीद में अधिक कीमत चुकाने के आरोप में राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ सुप्रीम फेडरल कोर्ट जांच का आदेश दिया है। 

वैक्सीन की कीमत 100 रुपये, डील 1117 रुपये में

एक खबर के मुताबिक ब्राजील सरकार ने भारत बायोटेक से दो करोड़ डोज वैक्सीन का आर्डर दिया था। इसके तहत एक समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए। एक डोज के लिए 15 डाॅलर या करीब 1117 रुपये कीमत तय की गई थी। लेकिन ब्राजील दूतावास से एक सीक्रेट मैसेज भेजा गया कि वैक्सीन की कीमत सौ रुपये ही है। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। विपक्ष की मांग पर सुप्रीम फेडरल कोर्ट ने जांच का आदेश दे दिया है। 

क्यों हो रही जांच?

दरअसल, राष्ट्रपति बोल्सोनारो को इस घोटाले के बारे में कई महीने पहले ही जानकारी दे दी गई थी। लेकिन उन्होंने इस घोटाले को रोकने के लिए क्या किया यह अभी साफ नहीं हो सका है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि राष्ट्रपति ने घोटाले को रोकने के लिए क्या किया। अटार्नी जनरल आफिस की गुजारिश के बाद जस्टिस रोजा वेबर ने 90 दिनों में जांच करने का आदेश दिया है। उधर, विपक्षी दलों ने सदन में महाभियोग का प्रस्ताव दायर किया है। 

ब्राजील ने अस्थायी तौर पर किया डील रद

हालांकि, ब्राजील सरकार ने कोवैक्सीन के दो करोड़ डोज खरीद की डील को अस्थायी तौर पर रद कर दिया है। बता दें कि दुनिया में अमेरिका और भारत के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील ही है। यहां करीब 1.86 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। मौतों के मामले में यह दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। 

यह भी पढ़ेंः 

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज 150 मुस्लिम बुद्धिजीवियों से करेंगे मुलाकात, जनसंख्या नियंत्रण पर होगी चर्चा

यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में प्रचंड जीत पर शाह बोलेः हर वर्ग के उम्मीदों पर उतरेंगे खरा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Turkey School Shooting: 13 साल के छात्र ने बरसाई गोलियां, 9 की मौत… खिड़कियों से कूदकर भागे बच्चे
Middle East Tensions: सीजफायर के बाद भी बढ़ा टकराव, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका की बड़ी सैन्य तैनाती