शॉकिंग वीडियो: जापान में भारी बारिश के बाद तबाही, कई घरों सहित 19 से अधिक लोगों को बहा ले गई मिट्टी

Published : Jul 03, 2021, 12:24 PM ISTUpdated : Jul 03, 2021, 12:39 PM IST
शॉकिंग वीडियो: जापान में भारी बारिश के बाद तबाही, कई घरों सहित 19 से अधिक लोगों को बहा ले गई मिट्टी

सार

जापान के शिजुओका प्रांत में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से कई मकान तहस-नहस हो गए। गीली मिट्टी में 19 से अधिक लोग दब गए। इस प्राकृतिक घटना के कई वीडियो सामने आए हैं।  

टोक्यो. जापान में शनिवार सुबह(जापान के समयानुसार) भारी बारिश ने तबाही मचा दी। मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। फिर देखते-देखते मिट्टी अपने साथ कई मकानों को तहस-नहस करते हुए आगे बढ़ती गई। यह प्राकृतिक हादसा शिजुओका प्रांत के अतामी शहर में हुआ।

हादसे के दिल दहलाने वाले वीडियो आए सामने
इस हादसे के कई दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए हैं। प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा ने बताया कि लापता लोगों को ढूंढने रेस्क्यू टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है। आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। बता दें कि अतामी की पहचान गर्म बसंत (Hot Springs) के तौर पर होती है। अतामी शहर के अधिकारी के मुताबिक, भूस्खलन सुबह करीब 10.30 बजे शुरू हुआ। इस हादसे के बाद 200 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई। जापान के प्रधानमंत्री योशिदे सुगा घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों और अपने प्रभारी मंत्री को निर्देशित किया है।

ट्रेनें रोकी गईं
आपदा के मद्देनजर कानागावा और शिहुओको के बीच टोमेई एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वही, टोक्यो और शिन ओसाका के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्लखन के चलते नदियों के जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह(72 घंटे तक) 11 बजे तक हाकोन, कानागांव प्रांत में  780 मिलीमीटर और शिजुओका प्रांत में 550 मिमी बारिश दर्ज की गई। क्योटो में शनिवार दोपहर 2:40 बजे(जापान के समयानुसार) तक तीन घंटे में 122 मिमी बारिश भी हुई। यह जुलाई में अब तक की सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने यहां के समानुसार सोमवार से मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।

pic.twitter.com/bod6nxeooT

https://t.co/u9qDZZm1ar

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Amazon का 2030 प्लान: भारत में $35 बिलियन निवेश, AI, एक्सपोर्ट और बहुत कुछ
महिला पत्रकार के साथ पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने की घटिया हरकत-Watch Video