Published : Feb 19, 2023, 10:47 AM ISTUpdated : Feb 19, 2023, 10:51 AM IST
रियो डी जनेरियो। कोरोना महामारी के बाद पहली बार ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवल (Brazil carnival) शुरू हो गया है। रियो डी जनेरियो में कार्निवल परेड निकाला जा रहा है। इसका हिस्सा बनने और इसे देखने के लिए दुनियाभर से लाखों लोग ब्राजील आए हैं।
ब्राजील में शुक्रवार को दुनिया का सबसे बड़ा कार्निवल शुरू हुआ। रविवार और सोमवार को परेड प्रतियोगिता चरम स्तर पर पहुंचेगा। इस दौरान रातभर पार्टी होगी।
210
कार्निवल के दौरान रियो के टॉप 12 सांबा स्कूल अपनी चमकदार झांकियों, संगीत और गायकों के साथ एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
310
मेयर एडुआर्डो पेस ने शुक्रवार को प्रतीकात्मक रूप से शहर की चाबी "किंग मोमो" (जोवियल सम्राट) को सौंपकर कार्निवल की शुरुआत की। यह चार दिन तक चलने वाला आयोजन है।
410
मेयर एडुआर्डो पेस ने कहा कि कोरोना के चलते पहले हम कार्निवल नहीं मना पा रहे थे। इस साल कार्निवल का आयोजन हो रहा है। यह बहुत खुशी की बात है। यह जीवन के जश्न का त्योहार है।
510
2021 में रियो में कार्निवल रद्द कर दिया गया था। 2022 में छोटे पैमाने पर कार्निवल का आयोजन किया गया था।
610
कार्निवल के दौरान सांबा स्कूल द्वारा झांकियां निकाली जाती है। इसके लिए महीनों पहले से तैयारी की जाती है। हर झांकि किसी खास थीम पर आधारित होती है। परेड में हिस्से ले रहे लोग अनोखी वेशभूषा से खुद को सजाते हैं।
710
कार्निवल देखने के लिए दुनियाभर से लाखों लोग ब्राजील पहुंचते हैं। इस दौरान सड़क से लेकर नाइट क्लबों रात भर पार्टियां होती हैं।
810
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सनारो के शासनकाल में परेड को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने की बातें सामने आती थीं।
910
सरकार बदलने के बाद इस साल परेड पर से राजनीतिक प्रभाव नहीं दिख रहा है। कई स्कूल अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं।
1010
कार्निवल परेड के दौरान पंखों से ढकी वेशभूषा पहनें डांसर आकर्षण का केंद्र होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।