
वर्ल्ड डेस्क। हर तरफ क्रिसमस की धूम है। दुनिया भर के गिरजाघरों में यीशू का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सभी चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी। फिर सभी एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई देंगे। देश-दुनिया में 25 दिसंबर हर साल की तरह इस बार भी क्रिस पर्व सेलीब्रेट किया जाएगा। ऐसे में क्या आपको पता है कि ब्रिटेन का ये शाही परिवार क्रिसमस पर भोजन में क्या खाना पसंद करता है। सुनकर हैरान रह जाएंगे आप।
क्रिसमस पर ब्रिटेन का शाही परिवार हर साल की तरह अपना पारंपरिक भोजन करना पसंद करता है। खास बात ये है कि ब्रिटेन का शाही परिवार क्रिसमस के दिन बिना लहसुन का ही खाना खाता है। उनकी किसी भी डिश में लहसुन नहीं प्रयोग किया जाता है। क्रिसमस पर सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सारी डिश बिना लहसुन के बनती हैं।
कुछ ऐसा होता है सुबह का नाश्ता
ब्रिटेन का शाही परिवार क्रिसमस पर सुबह पहले सेंट मेरी मैग्डलीन कैथेड्रल चर्च जाता है। फिर फैमिली के लोगों से मिलता है। खास ये कि इस दिन परिवार एक साथ नाश्ता नहीं करता। पुरुष और महिलाएं अलग-अलग नाश्ता करते हैं। पुरुष नाश्ते में अंडे, मशरूम, क्रिपर, ग्रिल्ड किनडी और बेकन खाते हैं जबकि महिला फ्रूट्स, टोस्ट और कॉफी लेती हैं।
लंच और डिनर पूरा शाही परिवार साथ
लंच पर पूरा शाही परिवार साथ में लंच करता है। लंच में रोस्ट टर्की, स्टफिंग, आलू, क्रैनबेरी, मल्टीपल ब्रेड सॉस और क्रिसमस पुडिंग आदि रहता है। झींगा या लॉबस्टार सलाद भी स्टार्टर में शामिल होता है। शाम को ब्लैक टाई डिनर होता है जिसमें सभी को सूटबूट में ब्लैक टाइ के साथ आना रहता है। इसमें स्टार्टर, बीफ कोर्स के साथ वेज और स्वीट्स रहते हैं। इसके साथ ही ड्रिंक्स की भी व्यवस्था रहती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।