OMG! मगरमच्छ एक्सपर्ट ने 42 कुत्तों से किया रेप, बना रखा था टॉर्चर रूम-BBC से था नाता

Published : Sep 27, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : Sep 27, 2023, 12:25 PM IST
Adam Britton

सार

एडम ब्रिटन (Adam Britton) नाम के एक ब्रिटिश जीव विज्ञानी ने जानवरों पर ऐसा कहर ढाया जिसे जानकर लोग हैरत में पड़ रहे हैं। एडम ब्रिटन मगरमच्छ एक्सपर्ट है। इसने दर्जनों कुत्तों के साथ रेप किया। 

वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटिश मगरमच्छ एक्सपर्ट एडम ब्रिटन (British Crocodile Expert Adam Britton) ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया कि उसने दर्जनों कुत्तों के साथ रेप किया और उन्हें मार डाला। वह अपने इन कुकर्मों का वीडियो भी बनाता था। कुत्तों पर जुल्म ढाने के लिए उसने टॉर्चर रूम बना रखा था। उसने कुत्तों के साथ अत्याचार के वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किए।

एडम ब्रिटन ब्रिटेन का प्रसिद्ध जीव विज्ञानी है। उसने BBC और नेशनल जियोग्राफी जैसे चैनलों के लिए काम किया है। ब्रिटन ने एक ऑस्ट्रेलियन कोर्ट को कहा कि उसने दर्जनों कुत्तों पर तब तक अत्याचार किया जब तक कि वे मर नहीं गए। उसने यह सब कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। ब्रिटन ने 60 आरोपों में से बाल शोषण सामग्री को ऑनलाइन एक्सेस करने की बात भी कबूल की है। उसे बुधवार तक सजा नहीं सुनाई गई है।

जज ने कोर्ट से मौजूद लोगों से कहा चले जाएं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र सुप्रीम कोर्ट में ब्रिटन ने अपने भयावह कुकर्मों के बारे में बताना शुरू किया तो जज हैरान रह गए। उन्होंने कोर्ट रूम में मौजूद लोगों से कहा कि आपलोग बाहर चले जाएं। अपराधों का विवरण बहुत भयावह है। इससे घबराहट हो सकती है।

जानवरों के शोषण से ब्रिटन को मिलती थी खुशी

अभियोजकों ने कहा कि ब्रिटन को 2014 से जानवरों में "परपीड़क यौन रुचि" (sadistic sexual interest) थी। उसने अपने पालतू जानवरों के साथ-साथ अन्य मालिकों द्वारा छोड़े गए कुत्तों का शोषण किया। ब्रिटन ऐसे लोगों की तलाश में रहता जो यात्रा पर जाने के चलते अपने पालतू जानवरों को कुछ समय के लिए कहीं रखना चाहते थे। वह ऐसे लोगों से अच्छी देखभाल का वादा कर जानवर अपने पास रख लेता था। अगर कोई अपने कुत्ते के बारे में जानकारी मांगता तो ब्रिटन उसे झूठी कहानी सुनाता और पुराने फोटो भेजता था। ब्रिटन ने एक शिपिंग कंटेनर को टॉर्चर रूम बनाया था। इसमें उसने रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे और अन्य उपकरण लगाए थे। इसी टॉर्चर रूम में वह जानवरों के साथ अत्याचार करता था।

ब्रिटन के पास प्राणीशास्त्र में पीएचडी है। वह चार्ल्स डार्विन विश्वविद्यालय में अकादमिक पद पर था। उसे ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद 2022 में गिरफ्तार किया था। उसे दिसंबर में सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले 18 महीनों में उसने जिन 42 कुत्तों का दुरुपयोग किया था उनमें से 39 की मौत हो गई थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?