
World Most Expensive House: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एलन मस्क भले ही टॉप पर हों, लेकिन बात जब सबसे महंगे घर की आती है तो इसमें लंदन का बकिंघम पैलेस टॉप पर है। इस शानदार महल की वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत में शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे बंगलों की लाइन लगाई जा सकती है। जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे महंगे घर।
कीमत: ₹43,120 करोड़
स्थान: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का शाही आवास बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। 775 कमरों वाले इस घर की कीमत 4.9 अरब डॉलर यानी 43,120 करोड़ रुपए है। इस आलीशान महल की कीमत में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे 172 बंगले खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि मन्नत की अनुमानित कीमत करीब 250 करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे महंगी अंगूठियां, सिर्फ 1 की कीमत में लग जाएगा कारों का ढेर
कीमत: ₹17,600 करोड़
स्थान: मुंबई, भारत
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली इस 27 मंजिला गगनचुंबी इमारत में हेलीपैड, स्विमिंग पूल और एक निजी थिएटर जैसी शानदार सुविधाएं शामिल हैं। ये आलीशान घर मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है।
कीमत: ₹6600 करोड़
स्थान: फ्रेंच रिवेरा, फ्रांस
समृद्ध इतिहास और खूबसूरत गार्डन वाला ये शानदार एस्टेट दुनिया की सबसे ज्यादा डिमांड वाली संपत्तियों में से एक है। 80,000 स्क्वेयर फीट में फैला ये घर लग्जरी का जीता-जागता उदाहरण है। इस घर की कीमत 750 मिलियन डॉलर यानी 6600 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹3960 करोड़
स्थान: सेंट-जीन-कैप-फेराट, फ्रांस
इस आलीशान विला में 14 बेडरूम और एक बॉटेनिकल गार्डन वाला विशाल मैदान है। 18000 स्कवेयर फीट में फैले इस घर की कीमत 450 मिलियन डॉलर यानी 3960 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹3696 करोड़
स्थान: कान्स, फ़्रांस
"बबल पैलेस" के नाम से मशहूर ये शानदार घर अपनी अनोखी संपत्ति, आर्किटेक्चर और शानदार समुद्री नजारों के लिए मशहूर है। इसकी कीमत 420 मिलियन डॉलर यानी 3696 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹2904 करोड़
स्थान: मोनाको
इस पेंटहाउस से शानदार सुविधाओं के साथ ही भूमध्य सागर के मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है। करीब 38000 स्क्वेयर फीट में फैले इस घर की कीमत 330 मिलियन डॉलर यानी 2904 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹2200 करोड़
स्थान: न्यूयॉर्क, अमेरिका
यह विशाल संपत्ति अपने विशाल आकार और शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है। न्यूयॉर्क स्थित ये घर अमेरिका के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है। इसकी कीमत 250 मिलियन डॉलर 2200 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹1953 करोड़
स्थान: लंदन, इंग्लैंड
केंसिंग्टन पैलेस के पास स्थित इस प्रॉपर्टी में शानदार इंटीरियर के साथ बडा गार्डन, स्पा, स्टीम शॉवर, सॉना बाथ जैसी मॉर्डन फैसेलिटीज मौजूद हैं। इस घर की कीमत 222 मिलियन डॉलर यानी 1953 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹1760 करोड़
स्थान: मालिबू, अमेरिका
इस शानदार हवेली में हाई क्लास मॉर्डन सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही यहां से समंदर के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। इसकी कीमत 200 मिलियन डालर यानी 1760 करोड़ रुपए है।
कीमत: ₹1760 करोड़
स्थान: कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
इस घर के मालिक ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन हैं। कैलिफोर्निया में स्थित ये आलीशान घर पहली नजर में ही लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। इस घर की कीमत 200 मिलियन डॉलर यानी 1760 करोड़ रुपए है।
ये भी देखें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी किताब का नाम? कीमत सुन रह जाएंगे शॉक्ड!
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।