ये है दुनिया का सबसे महंगा लैपटॉप, 1 की कीमत में बन जाएगी 'बंगाल फाइल्स' जैसी पूरी फिल्म

Published : Sep 24, 2025, 09:22 PM IST
World Costliest laptop

सार

दुनियाभर के प्रोफेशनल्स और गेमिंग पसंद करने वाले लोग काफी महंगे लैपटॉप यूज करते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे लैपटॉप के बारे में जानते हैं। इसकी कीमत सुन दिमाग चकरा जाएगा। 

World Most Expensive Laptops: गेमिंग और प्रोफेशनल्स एक से बढ़कर एक लैपटॉप पसंद करते हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे महंगे लैपटॉप का नाम, जिसकी कीमत में 'बंगाल फाइल्स' जैसी पूरी फिल्म बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं, दुनिया के 10 सबसे महंगे लैपटॉप के बारे में।

1- एमजे स्वारोवस्की और डायमंड स्टडेड नोटबुक (MJ Swarovski Diamond Studded Notebook)

कीमत: ₹31 करोड़

एमजे का स्वारोवस्की और हीरे जड़ित नोटबुक दुनिया का सबसे महंगा लैपटॉप है, जिसमें टेक्नीक के साथ लग्जरी भी देखने को मिलेगी। इस लैपटॉप में 7000 से ज्यादा स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हुए हैं। इस लैपटॉप की कीमत 3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपए है। बता दें कि इस कीमत में ‘बंगाल फाइल्स’ जैसी पूरी फिल्म बन सकती है, जिसका बजट 30-35 करोड़ रुपए है।

2- मैकबुक प्रो 24-कैरेट गोल्ड एडिशन (MacBook Pro 24-Karat Gold Edition)

कीमत: ₹8.80 करोड़

मैकबुक प्रो का ये शानदार एडिशन 24-कैरेट गोल्ड से बना है। इसमें डायमंड स्टडेड लोगो भी है। इस लैपटाप की कीमत 1 मिलियन डॉलर यानी 8.80 करोड़ रुपए है।

ये भी देखें : दुनिया की 10 सबसे महंगी अंगूठियां, सिर्फ 1 की कीमत में लग जाएगा कारों का ढेर

3- ट्यूलिप ई-गो डायमंड (Tulip E-GO Diamond)

कीमत: ₹3.12 करोड़

ट्यूलिप द्वारा ई-गो लाइफ-स्टाइल बी.वी. नाम से निर्मित इस शानदार लैपटॉप की कीमत 3.55 लाख डॉलर यानी है, 3.12 करोड़ रुपए है। इसमें 12.1 इंच का वाइडस्क्रीन WXGA रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 160GB की हार्ड ड्राइव है। ये अपनी खास डिजाइन और खूबसूरत रूप-रंग के चलते काफी अलग दिखता है। इसे महिलाओं के हैंडबैग जैसा डिज़ाइन दिया गया है, जिससे यह लैपटॉप से ज्यादा एक फैशन आइटम जैसा लगता है।

4- वूडू एनवी h171 (Voodoo Envy h171)

कीमत: ₹7.48 लाख

हेवलेट पैकर्ड (hp) का वूडू एनवी H171 दुनिया के सबसे महंगे लैपटॉप में शामिल है। शुरुआत में ये 24 अलग-अलग कलर में लॉन्च किया गया था। इसमें 2.93GHz इंटेल कोर-2 एक्सट्रीम X6800 प्रोसेसर, 4GB DDR रैम, 160GB (600GB तक एक्सपेंडेबल) शामिल है। इसकी कीमत 8500 डॉलर यानी 7.48 लाख रुपए है।

5- स्टील्थ मैकबुक प्रो (Stealth MacBook Pro)

कीमत: ₹5.28 लाख

मैकबुक ने करीब 10 लिमिटेड-एडिशन मैकबुक प्रो बनाए। सॉफ्ट-टच तकनीक, अल्ट्रा-कूल जीरो-ग्लॉस फिनिश और एक अनोखी मैट स्क्रीन के साथ आता है। इसकी कीमत 6000 डॉलर यानी 5.28 लाख लाख रुपए के करीब है।

6- रॉक एक्स्ट्रीम एसएल8 (Rock Extreme SL8 )

कीमत: ₹4.84 लाख

गेमिंग पसंद करनेवाले लोगों के लिए ये लैपटॉप सबसे शानदार ऑप्शन है। इसकी फास्ट प्रोसेसिंग आपको दूसरे काम जल्दी करने या एक साथ कई काम निपटाने में मदद करेगी। इसमें एक इंटेल कोर-क्वाड 2 प्रोसेसर, एक NVIDIA Ge-FORCE 9800M GTX SLI ग्राफ़िक्स कार्ड, एक 256GB SSD और 8GB RAM शामिल हैं। इसकी कीमत 5500 डॉलर यानी 4.84 लाख रुपए है।

7- एलियनवेयर एरिया-51m R2 (Alienware Area-51m R2)

कीमत: ₹4.40 लाख

ये एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप है, जो यूजर्स को बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डिजाइन की खासियत के चलते इसकी कीमत 5000 डॉलर यानी 4.40 लाख रुपए है।

8- रेजर ब्लेड 16 (Razer Blade 16)

कीमत: ₹3.52 लाख

यह गेमिंग लैपटॉप एक आकर्षक डिजाइन और हाई क्वालिटी के लिए जाना जाता है। ये गेमर्स और प्रोफेशनल्स, दोनों का पसंदीदा है। इसकी कीमत 4000 डॉलर यानी 3.52 लाख रुपए के आसपास है।

9- एमएसआई टाइटन जीटी77 (MSI Titan GT77)

कीमत: ₹3.52 लाख

गेमिंग और प्रोफेशनल्स के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया यह लैपटॉप हाई लेवल हार्डवेयर से सुसज्जित है, जिसमें उच्च-स्तरीय ग्राफिक्स और प्रोसेसिंग कैपेसिटी शामिल हैं। इसकी कीमत 4000 डॉलर से ज्यादा यानी करीब 3.52 लाख रुपए से 4 लाख रुपए के करीब है।

10- आसुस आरओजी जेफिरस डुओ 16 (Asus ROG Zephyrus Duo 16)

कीमत: ₹2.64 लाख

डबल स्क्रीन वाला गेमिंग लैपटॉप, जो पावरफुल परफॉर्मेंस देने के साथ ही गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इसकी कीमत करीब 3000 डॉलर यानी 2.64 लाख रुपए के आसपास है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी किताब का नाम? कीमत सुन रह जाएंगे शॉक्ड!

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह
13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी