श्रीलंका घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन 5 जगहों पर जाना ना भूलें...

Published : Sep 02, 2024, 03:21 PM IST
श्रीलंका घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन 5 जगहों पर जाना ना भूलें...

सार

श्रीलंका की यात्रा अब आसान और सस्ती हो गई है! इंडिगो की नई फ्लाइट से चेन्नई से जाफना केवल 75 मिनट में पहुँचें। कम बजट में श्रीलंका की सुंदरता का आनंद लें और अनुराधापुरा, जाफना, एला रॉक जैसी अद्भुत जगहों की सैर करें।

जीवन में एक बार विदेश यात्रा करने की इच्छा सभी की होती है। अगर आप भी विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं और बजट और छुट्टियां कम होने के कारण चिंतित हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार वीजा की समस्या के कारण भी योजना रद्द करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ आप बिना वीजा के जा सकते हैं। यहाँ तक कि आप 75 मिनट में भी वहाँ पहुँच सकते हैं। कम बजट में विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं।

क्या आप जानते हैं हम किस देश की बात कर रहे हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं अपने पड़ोसी देश श्रीलंका की। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। भारत से भी हर साल लाखों की संख्या में लोग श्रीलंका घूमने आते हैं। दोनों देशों के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए, इंडिगो (Indigo) ने चेन्नई से जाफना के लिए दूसरी सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। आमतौर पर श्रीलंका पहुँचने में 3 घंटे लगते हैं। लेकिन यह फ्लाइट यात्रा के समय को घटाकर 75 मिनट कर देगी। इससे यात्री डेढ़ घंटे में श्रीलंका पहुंच सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो राजधानी कोलंबो के बाद है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइन ने यह कदम उठाया है। पिछले कुछ महीनों में 21,000 से ज्यादा यात्रियों ने श्रीलंका के लिए फ्लाइट बुक की है। अगर आप भी श्रीलंका जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर घूमने जरूर जाएं।

1) अनुराधापुरा ( Anuradhapura)

श्रीलंका जाएं तो अनुराधापुरा शहर देखने जरूर जाएं। यह शहर 2000 साल पुराना है। यहाँ आप श्रीलंका के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को दर्शाती कई चीजें देख सकते हैं। यहाँ कई किले और पुरानी इमारतें भी हैं। जानकारी के मुताबिक प्राचीन काल में यह नगर श्रीलंका की राजधानी हुआ करता था। यह थेरवाद बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्रों में से एक था।

2) जाफना (Jaffna)

श्रीलंका के उत्तरी भाग में स्थित जाफना तमिल संस्कृति से भरपूर शहर है। यहाँ आप तमिल विरासत से जुड़े तथ्यों को जान सकते हैं। इतिहास में रुचि रखने वालों को यहां जरूर आना चाहिए। जाफना कई प्राचीन हिंदू मंदिरों का केंद्र भी है। यहां के रंगीन बाजार, अनोखी संस्कृति मन मोह लेती है। जाफना आएं तो यहां के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना न भूलें।

3) एला रॉक (Ella Rock)

पूरे श्रीलंका में एक अद्भुत जगह जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं तो इस द्वीपीय देश में स्थित एला रॉक जरूर देखें। यहाँ आप ट्रेकिंग का अनुभव भी ले सकते हैं। एला रॉक से हरे-भरे चाय बागानों, खूबसूरत पहाड़ों और घाटियों के मनमोहक नज़ारे देखे जा सकते हैं। यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

4) नक्कल्स पर्वत श्रृंखला (Knuckles Mountain)

नक्कल्स पर्वत श्रृंखला को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। ट्रेकिंग के शौकीन लोगों को इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहाँ हमेशा ठंडी जलवायु रहती है। ताड़ के जंगल, वन्यजीवों की दुर्लभ प्रजातियाँ यहाँ पाई जाती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं। यह श्रीलंका के सबसे कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों में से एक है।

5) त्रिंकोमाली (Trincomalee)

श्रीलंका में एक से बढ़कर एक समुद्र तट हैं। अगर आप समुद्र की असली खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो त्रिंकोमाली जरूर जाएं। समुद्र तटों के अलावा, वाटर स्पोर्ट्स, हेरिटेज साइट्स और फोर्ट फ्रेडरिक जैसी कई ऐतिहासिक जगहें हैं। आप उन पर भी जा सकते हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें