नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 भारतीयों की जान गई

Published : Aug 23, 2024, 01:06 PM ISTUpdated : Aug 23, 2024, 01:45 PM IST
bus ACCIDENT

सार

नेपाल जा रही यात्रियों से भरी बस दुर्घनटा की शिकार हो गई। नेपाल के तनहूं जिले में बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई जिससे 14 भारतीयों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हैं। 

नेशनल डेस्क। भारत से नेपाल जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में 14 भारतीयों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। नेपाल के तनहूं जिले में अबुखैरेनी इलाके के पास से गुजरते समय अनियंत्रित होकर बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बस उत्तर प्रदेश की है। बस का नंबर UP FT 7623 बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।

40 यात्री सवार थे बस में, 10 लापता
नेपाल जा रही बस में कुल 40 यात्री सवार थे। बस के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम को कुल 14 शव बरामद हुए जबकि 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि अभी तक 10 अन्य यात्रियों को पता नहीं चला जो बस  में ही सवार थे। रेस्क्यू टीम की ओर से उनकी तलाश की जा रही है। घटना को लेकर मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दी गई है। 

पढ़ें ईरान में बस हादसा: 28 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की मौत

नदी में गोताखोरों को भी उतारा गया
लापता यात्रियों की तलाश में नदी में गोताखोरों को उतारा गया है। वे उनकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। बस हादसे के कारण क्या था इस मामले की अभी विस्तृत जांच की जा रही है।  

यूपी सरकार जुटा रही भारतीयों की जानकारी
उत्तर प्रदेश की सरकार नेपाल बस हादसे में सवार भारतीयों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। नेपाल सरकार के अधिकारियों से इस बारे में बात कर सभी भारतीयों के शव लाने का प्रयास भी शुरू हो गया है। घायलों को भी इलाज के बाद भारत लाने की व्यवस्था की जाएगी। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?