कंबोडिया: कसीनो होटल में आग लगने से 10 की मौत, जान बचाने के लिए लोगों ने खिड़की से लगाई छलांग

Published : Dec 29, 2022, 10:37 AM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 11:52 AM IST
कंबोडिया: कसीनो होटल में आग लगने से 10 की मौत, जान बचाने के लिए लोगों ने खिड़की से लगाई छलांग

सार

कंबोडिया में एक कसीनो होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी। होटल में कई विदेशी भी मौजूद थे।

पोइपेट (कंबोडिया)।  कंबोडिया के पोइपेट में स्थित ग्रैंड डायमंड सिटी कसीनो होटल में बुधवार देर रात आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों ने होटल की खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। 

आग कंबोडियन समयानुसार रात करीब 11:30 बजे लगी। उस समय कसीनो में 400 लोग थे। होटल में आग लगने के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई है। आग से जलने से बचने के लिए लोग खिड़की से कूद रहे थे। कई मंजिला ऊंची बिल्डिंग की खिड़कियों से धुंआ निकल रहा था।

 

 

 

होटल में मौजूद थे कई विदेशी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आग लगने के दौरान होटल में कई विदेशी भी मौजूद थे। मृतकों में कोई विदेशी है और वह किस देश का है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। पोइपेट थाईलैंड के सा केओ प्रांत के करीब है। घायलों को सा केओ प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

 

 

यह भी पढ़ें- चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार, कोई शव उठाने वाला नहीं; इस काम के लिए अब की जा रहीं भर्तियां

बचाव अभियान में शामिल लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले होटल की पहली मंजिल में लगी थी। इसके बाद यह तेजी से पूरे होटल में फैल गई। सुबह तक आग बुझाने का काम जारी रहा। राहत और बचाव अभियान चला रहे जवानों ने 50 से अधिक लोगों की जान बचाई। सुबह तक 80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया था। इस हादसे से होटल को बड़ा नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें- 12 पत्नियों से 102 बच्चे पैदा करने के बाद इस शख्स ने कहा अब बस, जानें क्यों लिया यह फैसला

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Nile River Tragedy: दुनिया की सबसे लंबी नील नदी में नाव पलटी, 15 की मौत, कई अब भी लापता