दक्षिण सोमालिया के होटल में कार बम विस्फोट, 9 की मौत, अल-शबाब ने ली जिम्मेदारी

दक्षिणी सोमालिया के किसमायो में एक होटल में हुए कार बम ब्लास्ट में नौ लोग मारे गए और 47 घायल हो गए। आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आत्मघाती हमलावर सहित सभी चार हमलावर मारे गए। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 24, 2022 8:32 AM IST

किसमायो। दक्षिणी सोमालिया के किसमायो में एक होटल में हुए कार बम ब्लास्ट में रविवार को नौ लोग मारे गए और 47 घायल हो गए। आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। अल-शबाब अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। इसने पहले राजधानी मोगादिशु और मध्य सोमालिया में हमले किए हैं।

रविवार दोपहर 12:45 बजे आतंकियों ने हमला किया था। एक कार ने होटल के गेट को टक्कर मारी। इसके बाद धमाका हुआ। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ भी हुई। हमलावरों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ शाम करीब सात बजे समाप्त हुआ। सुरक्षा मंत्री युसूफ हुसैन उस्मान ने संवाददाताओं को बताया कि हताहतों में पास के एक स्कूल से निकलने वाले छात्र भी शामिल हैं। आत्मघाती हमलावर सहित सभी चार हमलावर मारे गए। पहले एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया था। बाकी तीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।

Latest Videos

घटना के प्रत्यक्षदर्शी फरहान हसन ने कहा कि हमले के वक्त मैं होटल के बाहर था। कार में सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पहले खुद को उड़ा लिया था। इसके बाद तीन आतंकी होलट के अंदर घुसे। अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जुबालैंड की संघीय सरकार के सदस्य उस समय होटल में मिल रहे थे।

15 साल से नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है अल-शबाब 
बता दें कि अल-शबाब 15 साल से सोमालिया की सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहा है। यह संगठन नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले करता रहता है। 2012 में केन्याई बलों द्वारा समर्थित स्थानीय मिलिशिया द्वारा कब्जा किए जाने से पहले किस्मतयो अल-शबाब का गढ़ था।

यह भी पढ़ें- अगले महीने भारत आ सकते हैं सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, PM नरेंद्र मोदी ने दिया था निमंत्रण

अगस्त में अल-शबाब समूह ने मोगादिशू के हयात होटल पर हमला किया था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे और 117 घायल हो गए थे। 2019 में इस आतंकी संगठन ने किस्मतयो के एक होटल पर इसी तरह का हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे और 56 घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन: PM पद की रेस से हटे बोरिस जॉनसन, ऋषि सुनक बने सबसे पसंदीदा प्रत्याशी

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया