चीन में किस दिन कुत्तों को दी जाती है स्पेशल पार्टी? जानें 20 मजेदार फैक्ट्स

Published : Aug 30, 2025, 05:04 PM IST
China Facts

सार

Chinese Traditions: चीन सिर्फ दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश ही नहीं है, बल्कि अपनी अनोखी परंपराओं और मजेदार फैक्ट्स की वजह से भी मशहूर है। यहां दुल्हनें खास रंग की ड्रेस पहनती हैं, कुत्तों को एक खास दिन पार्टी दी जाती है।

China Hidden Facts: SCO समिट 2025 चीन के तियानजिन में आयोजित हो रहा है। यह 5वीं बार है, जब चीन इस समिट की मेजबानी कर रहा है। 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कई बड़े ग्लोबल लीडर्स शामिल हो रहे हैं। ट्रंप के टैरिफ के बीच इस समिट पर दुनियाभर की निगाहें हैं। इस बीच आइए जानते हैं चीन के बारे में 20 दिलचस्प और मजेदार फैक्ट्स...

चीन के 20 मजेदार फैक्ट्स

  1. चाइनीज न्यू ईयर का सेलिब्रेशनर 15 दिन तक चलता है।
  2. हर साल को 12 जानवरों में से एक के नाम से रिप्रेजेंट किया जाता है।
  3. चीनी नववर्ष (New Years) के दौरान कुत्तों को स्पेशल ट्रीट्स दिए जाते हैं। कुछ जगहों पर कुत्तों को भाग्यशाली और शाही माना जाता है और उन्हें सेलिब्रेशन में शामिल किया जाता है।
  4. चीनी दुल्हनें अक्सर लाल रंग की ड्रेस पहनती हैं। लाल रंग को खुशी, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह रंग बुराई को भगाने में मदद करता है। इस रंग का उपयोग मिंग राजवंश (650 साल पहले) से चला आ रहा है।
  5. चीन का 'बाइलोंग एलिवेटर' 300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक लोगों को ले जाता है।
  6. प्राचीन चीन में सैनिक कभी-कभी कागज के कवच पहनते थे।
  7. साल 2010 में शिआन में 2,400 साल पुरानी सूप की मटकी मिली।
  8. बीजिंग के फॉरबिडन सिटी में करीब 9,000 कमरे हैं। यह एक शाही महल परिसर है, जो 1420 से 1912 तक मिंग और किंग राजवंशों का था। यह अब एक संग्रहालय है।
  9. वसंत के मौसम में चीन के लोग ड्रैगन डिजाइन वाली नौकाओं की दौड़ आयोजित करते हैं।
  10. चीन की सभी रेलवे लाइनें मिलाकर पृथ्वी के चारों ओर दो बार चक्कर लगा सकती हैं।
  11. चीन की दीवार के कुछ हिस्सों में इस्तेमाल मोर्टार में चिपचिपा चावल मिलाया गया था, जो बुझे चूने के साथ मिलकर बहुत ज्यादा मजबूत और पानी प्रतिरोधी मोर्टार बनाता था।
  12. दक्षिण चीन में रहने वाली एशियाई गोल्डन बिल्लियां (Asiatic Golden Cats) कभी-कभी थूककर संवाद करती हैं।
  13. करीब 5,000 साल पहले चीन में सबसे पहले चॉपस्टिक्स बनाया गया। शुरुआत में इनका इस्तेमाल खाना बनाने के बर्तन के रूप में किया जाता था, जैसे गर्म बर्तन से खाना निकालना, बाद में इन्हें चम्मच चम्मच की तरह यूज किया जाने लगा।
  14. चीन के व्हाइट डाल्फिन्स, जो दक्षिणी चीन में रहते हैं, अक्सर गुलाबी रंग के होते हैं।
  15. दुनिया में सबसे ज्यादा लोग मंदारिन को अपनी पहली भाषा के रूप में बोलते हैं।
  16. चीन के युन्नान प्रांत में प्राचीन रॉक पिलर्स का ग्रुप है, जिसे स्टोन फॉरेस्ट कहा जाता है।
  17. चीन के लेशान विशालकाय बुद्ध (Leshan Giant Buddha) की भौहें करीब 5.5 मीटर (18.3 फीट) लंबी हैं। यह विशाल बुद्ध प्रतिमा 71 मीटर (233 फीट) ऊंची है, जिसे 8वीं शताब्दी में बनाया गया था।
  18. कई चीनी सम्राटों ने खुद को ड्रैगन का वंशज माना, जो शाही सत्ता और महानता का प्रतीक हुआ करता था। उन्हें अक्सर ड्रैगन के रूप में देखा जाता और 5 पंजों वाला ड्रैगन विशेष रूप से सम्राट की सर्वोच्च शक्ति को दिखाता था।
  19. दुनिया में आधे से ज्यादा सुअर चीन में पाए जाते हैं। दुनिया की कुल सुअरों की संख्या करीब 78 करोड़ है, जिसमें से अकेले चीन में ही 40-45 करोड़ सुअर हैं।
  20. टेराकोटा सेना (Terracotta Army) को बनाने में करीब 37 साल लगे थे। इसमें 8,000 मिट्टी के सैनिक, 520 घोड़े और 130 रथ थे। यह सेना चीन के पहले सम्राट किन शी हुआंग की कब्र की रक्षा के लिए बनाई गई थी।

सोर्स- natgeokids.com

इसे भी पढ़ें- SCO 2025 में सुपर स्मार्ट रोबोट बना स्टार, वीडियो में देखें खास वेलकम अंदाज

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?