कब्र में दबी लाशों को नोंचकर अपनी नेवी को ताकतवर बना रहा चीन, सोना-चांदी नहीं, इस धातु की कर रहा चोरी

चीन अपनी नौसेना को ताकतवर बनाने के लिए कब्र में दबी लाशों को नोंच रहा है। कब्र खोद रहे चीन लोगों की नजर सोना-चांदी जैसे कीमती या हीरे जवाहरात पर नहीं बल्कि हाईग्रेड स्टील पर है।

Vivek Kumar | Published : May 24, 2023 10:37 AM IST

एक चीनी जहाज को 840 लोगों की युद्ध कब्रों को लूटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। चीनी कब्र को सोने-चांदी या हीरे-जवाहरात के लिए नहीं, स्टील के लिए लूट रहे हैं। मलेशिया के तट पर पकड़े गए चीनी जहाज Chuan 68 पर स्क्रैप स्टील लोड था।

मलेशिया के तट के पास दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के समय युद्धपोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स और बैटल क्रूजर एचएमएस रिपल्स डूब गए थे। इसमें 840 सैनिकों की मौत हुई थी। 1941 में जापानी बॉम्बर विमानों ने बमबारी कर दोनों युद्धपोत को डुबो दिया था। दोनों जहाज एक दूसरे से कुछ मील की दूरी पर हैं। जहाजों के मलबे को आधिकारिक तौर पर युद्ध कब्र के रूप में घोषित किया गया है।

युद्धपोत से हाई क्वालिटी स्टील चोरी कर रहा था चीनी जहाज

समुद्र तल से सामान उठाने वाले चीनी जहाज Chuan 68 को डूबे हुए जहाजों के ऊपर मंडराता देखा गया था। चीनी पानी में डूबे युद्धपोत से हाई क्वालिटी स्टील की चोरी कर रहे थे। इस स्टील का इस्तेमाल चीन अपनी नौसेना के लिए युद्धपोत बनाने में करता है ताकि वह और ताकतवर हो सके। हाई क्वालिटी स्टील का इस्तेमाल युद्धपोत का कवच तैयार करने में होता है।

जहाज के मलबे में हैं सैनिकों के कंकाल

रिपोर्ट्स के अनुसार एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स रॉयल नेवी (ब्रिटिश नौ सेना) का उस वक्त का सबसे आधुनिक युद्धपोत था। यह 35 हजार टन भारी था। इसमें 14.7 इंच मोटे कवच लगे थे। पानी में डुबोए जाने के समय इस युद्धपोत पर 1612 सैनिक सवार थे। इनमें से 327 जहाज के साथ ही पानी में डूब गए। वहीं, एचएमएस रिपल्स पर 1309 सैनिक सवार थे, जिनमें से 513 डूब गए थे। इन सैनिकों के कंकाल अभी भी जहाज के मलबे में हैं।

पहले भी चोरी करते पकड़ा गया है चुआन जहाज

चीन के जिस जहाज को पकड़ गया है उसे इस साल की शुरुआत में भी मलबे के पास घूमते देखा गया था। इसकी मालिक चीनी कंपनी Fujian Ya Rui Marine है। यह पहली बार नहीं है कि चुआन को द्वितीय विश्व युद्ध के डूबे हुए जहाजों के मलबे चुराने के लिए पकड़ा गया है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस जहाज और इसके चालक दल को 2017 में मलेशिया के उस्कान के पास समुद्र में डूबे जापानी द्वितीय विश्व युद्ध के जहाजों को लूटने की कोशिश के चलते हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक चुआन ने सिंगापुर, कंबोडियन और वियतनाम के समुद्री इलाके में पानी में डूबे द्वितीय विश्व युद्ध के जहाजों के मलबे की चोरी की है।

Share this article
click me!