ताइवान को घेरकर चीन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास, ताइवानी सेना ने कहा- युद्ध के लिए हैं तैयार

चीन ने ताइवान को घेरकर सैन्य अभ्यास (China Military Drills) शुरू कर दिया है। यह 7 अगस्त तक चलेगा। वहीं, ताइवान की सेना ने कहा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और युद्ध के लिए तैयार है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 4, 2022 5:22 AM IST / Updated: Aug 04 2022, 11:11 AM IST

बीजिंग। चीन ने ताइवान को घेरकर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान के चारों ओर के समुद्र में चीन की सेना लाइव फायर एक्सरसाइज करेगी। यह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और 7 अगस्त तक चलेगा। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन बौखला गया है। उसने ताइवान को सजा देने की धमकी दी है।

इस बीच, ताइवान की सेना ने गुरुवार को कहा कि हम द्वीप के आसपास के पानी में हो रहे अभूतपूर्व चीनी अभ्यास की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन इसके लिए तैयार हैं। ताइपे के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय इस बात पर जोर देता है कि वह युद्ध की मांग किए बिना युद्ध की तैयारी के सिद्धांत को बनाए रखेगा।"

Latest Videos

ताइवान की ओर चीन ने भेजे थे लड़ाकू विमान
नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन ने आक्रामक रूख अपना लिया है। बुधवार को चीन के 27 सैन्य विमानों ने ताइवान की ओर उड़ान भरी। इसमें से 22 लड़ाकू विमान ने ताइवान के एयर स्पेस में प्रवेश किया। चीनी विमानों का सामना करने के लिए ताइवान के लड़ाकू विमान उड़े तो चीनी विमान लौट गए। 

ताइवान ने कहा कि उसने अपने वायु रक्षा पहचान क्षेत्र या ADIZ में चीनी गतिविधियों की "निगरानी" करने के लिए विमान और मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। ताइवान की सेना ने अपना सतर्कता स्तर बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन प्रमुख बंदरगाहों और शहरों को आसपास के जल क्षेत्र में अभ्यास के जरिए धमकाने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें-  China vs Taiwan: युद्ध हुआ तो चीन के सामने कितनी देर टिक पाएगा ताइवान, जानें किसमें कितना है दम

ताइवान से 20 किलोमीटर दूर सैन्य अभ्यास कर रहा चीन
चीन की ओर से ताइवान के चारों ओर छह एरिया वार्निंग जारी किए गए हैं। इस इलाके में मिसाइलों को फायर किया जाएगा। चीन का युद्ध अभ्यास जब तक चलेगा इस इलाके में नागरिक विमानों को उड़ने की इजाजत नहीं होगी। एक तरह से चीन ने सैन्य अभ्यास कर ताइवान का एयर स्पेस बंद कर दिया है। चीन कई जगह ताइवान की जमीन से सिर्फ 20 किलोमीटर की दूरी पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। सैन्य अभ्यास में चीन की वायुसेना, थल सेना और नौसेना शामिल है। यह चीन द्वारा अब तक किया गया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है। इसमें चीन के दो एयरक्राफ्ट कैरियर भी हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- नैंसी पेलोसी की यात्रा से बौखलाया चीन, दी अमेरिका और ताइवान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की धमकी

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां