दुनिया के लिए बड़ा खतरा बने मुस्लिम चरमपंथी, एक्शन में ब्रिटेन, तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की आबादी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ऐलान किया है कि अगर वे PM बनते हैं, तो इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगे। दरअसल, ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के तमाम देश इस्लामिक कट्टरपंथ से जूझ रहे हैं। 

Amitabh Budholiya | Published : Aug 4, 2022 3:25 AM IST / Updated: Aug 04 2022, 09:03 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. ब्रिटिश प्रधानमंत्री  (British PM) पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने बुधवार को ऐलान किया अगर वे PM बनत हैं, तो इस्लामी चरमपंथ (Islamic Extremism) के खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगे। सुनक के PM बनने के पूरे सबसे अधिक चांज हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया के तमाम देश इस्लामिक कट्टरपंथियों से परेशान हैं। सुनक ने इस्लामी चरमपंथ को ब्रिटेन (Britain) के लिए ‘सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि चरमपंथ की मौजूदा सरकारी परिभाषा को अपडेट करेंगे और आंतकवाद रोधी कानूनों (Anti-Terror Laws) को और अधिक मजबूत करेंगे। बता दें कि इस्लामिक कट्टरपंथ से ब्रिटेन ही नहीं, भारत जैसे तमाम देश चिंतित हैं। बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों के हिंदुओं पर हमले बढ़ते(Attack on Bangladesh Hindus) जा रहे हैं। मालदीव का भी यही हाल है। 21 जून को 8वें इंटरनेशनल योग दिवस(international yoga day 2022) पर साउथ एशिया के देश मालदीव्स(Maldives) में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उपद्रव कर दिया था। पढ़िए दुनिया में मुस्लिम आबादी का गणित... 

2050 तक ईसाइयों से अधिक हो जाएंगे मुस्लिम
मुसलमान इस्लाम धर्म के अनुयायी(Muslims are followers of the religion Islam) हैं। ये पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं में बिलीव करते हैं और उसी के हिसाब से जिंदगी जीते हैं। दुनिया भर में 2 अरब से अधिक मुसलमान हैं। ये लोग इस्लाम को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म बनाते हैं। इनकी संख्या फिलहाल ईसाइयों से अधिक लेकिन worldpopulationreview.com में पब्लिक एक रिपोर्ट ने कई रिसर्चर्स के हवाले से कहा कि वर्ष 2050 तक मुसलमानों की संख्या ईसाइयों से अधिक हो जाएगी।

पूरी दुनिया में मुस्लिम आबादी पाई जाती है। लेकिन अधिकांश आबादी उत्तरी और मध्य अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में रहती है। इन क्षेत्रों के कई देशों में तो 90% से अधिक मुस्लिम आबादी हैं। इनमें मिस्र, अफगानिस्तान, सीरिया, पाकिस्तान, तुर्की और ईरान जैसे देश शामिल हैं। जिन देशों में मुसलमानों की आबादी 50% या उससे ज्याद है, उसे मुस्लिम बहुल देश माना जाता है। मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश इंडोनेशिया है। यहां अनुमानित 231 मिलियन मुसलमान रहते हैं। यहां मुसलमान इंडोनेशियाई आबादी का 86.7% और दुनिया के मुसलमानों की कुल आबादी का लगभग 13% है। 

मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाले टॉप-10 देश (2021)

देशआबादी
इंडोनेशिया231,000,000
पाकिस्तान212,300,00
भारत200,000,000
बांग्लादेश153,700,000
नाइजीरिया95,000,000-103,000,000
मिस्र85,000,000-90,000,000
ईरान82,500,000
तुर्की74,432,725
अल्जीरिया 41,240,913
सूडान39,585,777

(सोर्स-worldpopulationreview.com)

मुसलमानों के सबसे अधिक प्रतिशत वाले टॉप-10 देश (2021)

देशआबादी
मालदीव100%
मॉरिटानिया99.9%
सोमालिया99.8%
ट्यूनीशिया99.8%
अफगानिस्तान99.7%
अल्जीरिया99.7%
ईरान99.4%
यमन99.2%
मोरक्को99%
नाइजर98.3%
सोर्सworldpopulationreview.com

मुसलमानों के सबसे अधिक प्रतिशत आबादी वाले 10 देश (2021)

देश आबादी
मॉरिटानिया100.00%
सोमालिया99.80%
ट्यूनीशिया99.80%
अफगानिस्तान99.60%
ईरान99.40%
पश्चिमी सहारा99.40%
तुर्की99.20%
यमन99.10%
अल्जीरिया99.00%
मोरक्को99.00%

(सोर्स-worldpopulationreview.com)

यह भी पढ़ें
मालदीव्स में 'योग दिवस' पर इस्लामिक कट्टपंथियों का उपद्रव, 'अल्लाहू अकबर' बोलते हुए स्टेडियम में घुसे
'हिंदू शब्द' सुनकर ही भड़क रहे अब इस्लामिक कट्टरपंथी, बांग्लादेश में खौफ की 2 चौंकाने वाली साजिशें

Read more Articles on
Share this article
click me!