बौद्ध धर्म गुरु Dalai Lama के प्रति वफादारी दिखाई तो चीन की कोर्ट ने सुनाई 10 साल जेल की सजा

चीनी अदालत ने तिब्बती लेखक और शिक्षक गो शेरब ग्यात्सो को बौद्ध धर्म गुरु और आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के प्रति वफादारी दिखाने के लिए 10 साल जेल की सजा सुनाई है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 12, 2021 7:48 PM IST

बीजिंग। तिब्बती लोगों पर चीन की सरकार (Chinese Government) का अत्याचार जारी है। तिब्बत में बसने वाले लोगों पर चीन की सरकार ने कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबा दिया जाता है। एक ऐसा ही मामला फिर प्रकाश में आया है। 

रेडियो फ्री एशिया (Radio Free Asia) ने जानकारी दी है कि चीनी अदालत ने तिब्बती लेखक और शिक्षक गो शेरब ग्यात्सो को बौद्ध धर्म गुरु और आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के प्रति वफादारी दिखाने के लिए 10 साल जेल की सजा सुनाई है। ग्यात्सो ने चीनी शासन के तहत रहने वाले तिब्बतियों पर लगे प्रतिबंधों पर किताबें और लेख लिखे थे। उनके खिलाफ कोर्ट में गुप्त ट्रायल किया गया। कोर्ट ने जिन आरोपों पर उन्हें दोषी ठहराया है उसके बारे में जानकारी भी नहीं दी गई है। ग्यासो सिचुआन के नगाबा तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में स्थित कीर्ति मठ के भिक्षु भी थे।

Latest Videos

नहीं दी गई आरोपों की जानकारी
खबर है कि ग्यात्सो को जल्द ही तिब्बत की क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा के पास एक जेल में ले जाया जाएगा। ग्यात्सो के बारे में बताया जाता है कि वह एक खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने तिब्बती भाषा, धर्म और संस्कृति के संरक्षण की वकालत की। उन्होंने चीनी शासन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए किताबें लिखी। उनके द्वारा किए जा रहे ये काम चीनी सरकार को नागवार गुजरे। 

बता दें कि 46 साल के गो शेरब ग्यास्तो को 26 अक्टूबर 2020 को सिचुआन की राजधानी चेंगदू में चीनी सरकार के एजेंटों ने हिरासत में लिया था। ग्यात्सो को चीनी सरकार द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला मानवाधिकार संगठनों ने बड़े जोर-शोर से उठाया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों के पत्र के जवाब में चीनी सरकार ने कहा था कि ग्यात्सो को अलगाव को उकसाने के संदेह पर कानून के अनुसार आपराधिक हिरासत में रखा गया है।

 

ये भी पढ़ें

CDS Bipin Rawat हादसे की तुलना Taiwan Plane Crash से क्यों की जा रही, क्या इसके पीछे चीन का हाथ है?

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ उगला जहर, लिखा - CDS का हेलिकॉप्टर क्रैश भारतीय सेना की खामी

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों