कोरोना के असर से चीन की विकास की रफ्तार पड़ी धीमी, 2023 के लिए सरकार ने रखा 5% ग्रोथ का टारगेट

Published : Mar 05, 2023, 08:56 AM IST
Xi Jinping

सार

चीन की सरकार ने साल 2023 के लिए जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य करीब 5 फीसदी रखा है। पिछले साल 3 फीसदी की रफ्तार से चीन की जीडीपी बढ़ी थी। कोरोना महामारी के चलते चीन की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

बीजिंग। कोरोना महामारी के चलते चीन की आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई है। चीन ने 2023 में अर्थव्यवस्था की विकास की रफ्तार करीब 5 फीसदी रखने का लक्ष्य रखा है। एनपीसी (National People's Congress) की वार्षिक संसदीय सत्र में सरकार के कामकाज का रिपोर्ट रखा गया। इसमें 2023 के लिए विकास का लक्ष्य तय किया गया।

निवर्तमान प्रीमियर ली केकियांग ने कहा कि आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देना जरूरी था। इस साल शहरों में करीब 1.2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले साल के 1.1 करोड़ के लक्ष्य से अधिक है।

पिछले साल 3% हुई थी जीडीपी ग्रोथ

पिछले साल चीन की जीडीपी (Gross Domestic Product) सिर्फ 3 फीसदी बढ़ी। दशकों में चीन की जीडीपी में यह सबसे कम विकास दर है। तीन साल तक कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाए गए सख्त प्रतिबंधों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी सेक्टर के संकट में होने, निजी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्यात में कमी से अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

3 फीसदी रखा गया सरकारी बजट घाटे का लक्ष्य

साल 2023 के लिए जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य करीब 5 फीसदी रखा गया है। यह उम्मीद से कम है। चीन के विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि यह करीब 6 फीसदी हो सकता है। ली ने सरकारी बजट घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 3.0% रखा है। पिछले साल यह लगभग 2.8% था।

यह भी पढ़ें- लंदन में बोले राहुल गांधी, सरकार से सवाल पूछने वालों पर हो रहे हमले, BBC के साथ ऐसा ही हुआ

आर्थिक नीति में अधिक सुधार ला सकती है चीन सरकार

बता दें कि चीन में चल रहा इस साल का संसदीय सत्र एक दशक में सबसे बड़ा सरकारी फेरबदल लागू करेगा। चीन कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। वह कोरोना के चलते पस्त हुई अपनी अर्थव्यवस्था में फिर से तेजी लाना चाहता है। इसके लिए चीन की सरकार आर्थिक नीति में अधिक सुधार ला सकती है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को मिली चीन से मदद, पहली लोन की किश्त रिसीव, स्टेट बैंक के अकाउंट में आए इतने रुपए

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!