कोरोना से रोकथाम के लिए चीन करेगा दक्षिण एशियाई देशों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग, भारत भी होगा शामिल

Published : Mar 20, 2020, 06:07 PM IST
कोरोना से रोकथाम के लिए चीन करेगा दक्षिण एशियाई देशों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग, भारत भी होगा शामिल

सार

वीदोंग ने ट्विटर पर कहा, ' मुसीबत की स्थितियों के बीच चीन अपने दोस्ताना पड़ोसियों का समर्थन और सहायता करेगा।' यह पूछे जाने पर कि कोरोना वायरस पर होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत हिस्सा लेगा, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब दिया।

नई दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी के प्रसार की रोकथाम और इस पर काबू करने पर विचार करने के लिए चीन की मेजबानी में शुक्रवार को होने वाली वीडियो कॉफ्रेंसिंग में भारतीय अधिकारियों समेत यूरोप-एशिया और दक्षिण एशियाई क्षेत्र के दस से भी अधिक देश हिस्सा लेंगे। भारत में चीन के राजदूत सुन वीदोंग ने इस बाबत घोषणा की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी कॉन्फेंस में हिस्सा लेंगे

वीदोंग ने ट्विटर पर कहा, ' मुसीबत की स्थितियों के बीच चीन अपने दोस्ताना पड़ोसियों का समर्थन और सहायता करेगा।' यह पूछे जाने पर कि कोरोना वायरस पर होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत हिस्सा लेगा, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने सकारात्मक जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran-Israel War: इजराइल ने ईरान के 2 बड़े एयरपोर्ट्स पर किया अटैक, बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बढ़ी टेंशन
ईरान-इजराइल जंग की सबसे डरावनी तस्वीर, रुला देंगी युद्ध की ये 7 PHOTOS